Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Pollution: दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, 500 के पार दर्ज द्वारका की वायु गुणवत्ता; कई इलाकों में AQI 400 पार

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 08:01 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण अपने चरण पर है। मौसम विभाग के मुताबिक दृश्यता सुबह साढ़े सात बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर 800 मीटर और सफदरजंग पर 1000 मीटर दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कुछ दिन मौसम में बहुत अधिक बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

    Hero Image
    राजधानी दिल्ली में स्मॉग के कारण दिन में दृश्यता का स्तर हुआ कम।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण गुरुवार को दिन के समय स्मॉग छा गया। इससे दृश्यता का स्तर कम हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं शाम होते-होते कई इलाकों की वायु गुणवत्ता 500 का स्तर पार कर गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम 7 बजे कुछ प्रमुख इलाकों का AQI

    • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च, सेक्टर-8 द्वारका- 531
    • आईटीआई जहांगीरपुरी- 521
    • मुंडका- 508
    • दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग, वजीरपुर- 455
    • आनंद विहार- 436
    • रोहिणी- 439
    • सत्यवती कॉलेज- 340

    इस मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यह 18.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। उधर हल्के कोहरे और स्मॉग के कारण आज भी दिल्ली में दृश्यता का स्तर प्रभावित रहा है।

    मौसम में अभी और बदलाव होने के आसार

    मौसम विभाग के मुताबिक, दृश्यता सुबह साढ़े सात बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर 800 मीटर और सफदरजंग पर 1000 मीटर दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कुछ दिन मौसम में बहुत अधिक बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

    हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

    इससे पहले, दिल्लीवासी गुरुवार सुबह जहरीली हवा के बीच उठे। हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 रहा, जबकि नौ स्टेशन आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, रोहिणी, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की। 

    मौसम विभाग ने धुंध छाने की आशंका की थी व्यक्त

    AQI वर्गीकरण के अनुसार, 0-50 रेंज को 'अच्छा', 51-100 तक 'संतोषजनक', 101-200 तक 'मध्यम', 201-300 तक 'खराब', 301-400 तक 'बहुत खराब' और 401-500 तक गंभीर माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया था कि, शहर में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। दिन के दौरान धुंध और रात में हल्का कोहरा रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक गर्म है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी रहा।

    दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दोपहर 3 बजे तक AQI का स्तर

    • वजीरपुर- 332
    • मंदिर मार्ग- 314
    • मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम- 329
    • सत्यवती कॉलेज- 303
    • पंजाबी बाग- 276
    • आनंद विहार- 257
    • शाहदरा- 255

    नोट- उपर्युक्त आंकड़े https://aqicn.org/ से लिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: यमुना का ऐसा हाल... दुर्दशा से दिल्ली शर्मसार; चौंका देगी ये रिपोर्ट