Move to Jagran APP

Delhi Politics: आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता

आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के व्यवहार में परिवर्तन आ गया है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 05:29 PM (IST)
Delhi Politics: आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता
आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में आप के संस्थापक सदस्य तपन ऋषि, विमला, रजनी ऋषि, महेंद्र कौर, नवीन गुप्ता, रंजना, बबलू राजपूत, नंदलाल, सचिन कुमार, कल्पना, नेहा, ललिता शामिल हैं।

loksabha election banner

आदेश गुप्ता ने कहा कि सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के व्यवहार में परिवर्तन आ गया है। अब आप नेता आम आदमी की बात नहीं करते हैं। सत्याग्रह करके सत्ता में आने वाली पार्टी अब झूठ के राह पर चल रही है। लोकतंत्र के बजाय तानाशाही को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि आप की स्थापना करने और उसे मजबूत करने वाले पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की समस्याएं हल करने के बजाय आप नेता दूसरे राज्यों में राजनीतिक विस्तार में व्यस्त हैं। सरकार के इस रवैये से लोगों में रोष है। भाजपा दिल्लीवासियों के हित में आप सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि उम्मीद के साथ वह आप के साथ जुड़े थे।

सत्ता में आने के बाद भी उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुई। पार्टी की गलत नीतियों की वजह से लोग परेशान हैं। इस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी सहित अन्य नेता मौजूद थे।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.