यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दुष्कर्म के आरोप की जांच करेगी दिल्ली पुलिस
राजस्थान के वरिष्ठ मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर युवती द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले की ...और पढ़ें

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। उत्तरी जिले के सदर बाजार थाने में राजस्थान के जयपुर के हवामहल विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर युवती द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले की जांच अब सदर बाजार थाना पुलिस ही करेगी। पहले पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार को जीरो एफआइआर दर्ज कर केस की आगे की जांच के लिए उसे जयपुर भेज दिया था लेकिन पीड़िता द्वारा दिल्ली में ही केस की जांच कराने के अनुरोध पर अब सदर बाजार पुलिस ही जांच करेगी।
रोहित ने युवती को सदर बजार के एक होटल में भी दुष्कर्म किया था। ऐसे में जांच सदर बाजार थाना पुलिस द्वारा करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस उक्त जीरो एफआइआर को सामान्य एफआइआर में बदल लिया है।दिल्ली में जीरो एफआइआर का यह पहला मामला है जब पीडि़ता के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस ही जांच करेगी। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने व ब्लैकमेलिंग आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपित रोहित जोशी जयपुर का रहने वाला है। मुस्लिम समुदाय की पीडि़ता भी राजस्थान की रहने वाली है। फेसबुक के माध्यम से पिछले साल दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। रोहित ने युवती को बताया था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है। आठ जनवरी 2021 को रोहित ने अपने दोस्त के मंगेतर के घर पर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी नग्न तस्वीरें ले ली। आरोप है कि इसके बाद रोहित उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि रोहित ने सदर बाजार के एक होटल में भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है।
