यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
STF ने करोड़ों की कीमत की 10 टन लाल चंदन की जब्त, दो तस्करों को भी दबोचा
दिल्ली पुलिस की एसटीएफ टीम ने दक्षिण-पूर्वी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 टन लाल चंदन जब्त किया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी जिला की एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 टन लाल चंदन बरामद किया है, जिसे आंध्र प्रदेश के तिरुपति से दिल्ली तस्करी कर लाया जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद लाल चंदन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस दोपहर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस में देगी।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर की हत्या का आरोपी नेपाली एनकाउंटर में ढेर, गुरुग्राम में भाजपा उपाध्यक्ष के घर भी डाली थी डकैती