दिल्ली में पकड़ी गई 6 करोड़ की बड़ी रकम, सभी नोट 500 व 1000 के
RBI के नए नियम के मुताबिक 31 मार्च 2017 के बाद किसी के भी पास 500 और 1000 रुपए के पुरान नोट पाए जाएंगे तो उसे चार साल की सजा होगी।
नई दिल्ली (जेएनएन)। नोटबंदी को लागू हुए पांच महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब भी पुराने नोटों के मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस ने 1000 और 500 के चलन से हटाए गए 6.18 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो सभी सातों आरोपी चार अलग-अलग गाड़ियों के जरिये 6.18 करोड़ रुपये ले जा रहे थे।
Delhi Police seize demonetised notes worth Rs 6.18 crores from Safdarjung police station area, detain 7 people in this connection.— ANI (@ANI_news) March 22, 2017
इस बीच शक होने पर पुलिस ने जांच की तो सारा मामला समझ में आया है। पुलिस के मुताबिक, सभी नोट पुराने हैं और 500 और 1000 के नोट हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को अवैध घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ेंः ATM से निकलें नकली नोट तो आप बिल्कुल न हों परेशान, उठाएं ये कदम
यह भी जानें
सरकार ने नोट बदलने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। RBI के नए नियम के मुताबिक नोट बदलने की समय सीमा 30 जून तक कर दी गई है।
RBI का नया नियम
RBI के नए नियम के मुताबिक 31 मार्च 2017 के बाद किसी के भी पास 500 और 1000 रुपए के पुरान नोट पाए जाएंगे तो उसे चार साल की सजा होगी। केंद्रीय कैबिनेट इससे जुड़े अध्यादेश को मंजूरी दे चुका है।
यह भी पढ़ेंः ATM से निकले 2000 के नकली नोट, लिखा है- 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'
पिछले दिनों पुराने नोटों को लेकर RBI ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा था कि अब 31 मार्च तक 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं।
RBI के इस नए नियम से तमाम लोगों को राहत मिली है। वहीं यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए नोट बदलने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि ये पैसे किसी बैंक में नहीं जमा होंगे बल्कि सिर्फ और सिर्फ RBI के निर्देशित कांउटर पर ही जमा होंगे।