Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G-20 Summit: दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, पुलिस ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 06:23 PM (IST)

    जी-20 सम्मेलन (G20 Summit In Delhi) की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। ताकि जी20 सम्मेलन के दौरान नियंत्रित क्षेत्रों में वाणिज्यिक (कमर्शियल) और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रह सकें।

    Hero Image
    दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, पुलिस ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

    नई दिल्ली, एएनआई। जी-20 सम्मेलन (G20 Summit In Delhi) की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। ताकि जी20 सम्मेलन के दौरान नियंत्रित क्षेत्रों में वाणिज्यिक (कमर्शियल) और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रह सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 हजार ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

    जी-20 सम्मेलन सम्मेलन में यातायातकर्मियों की भी बड़ी भूमिका होगी। इसके लिए उन्हें भी कई स्तर पर प्रशिक्षण दिए गए। 10 हजार से अधिक यातायातकर्मी सम्मेलन के दौरान यातायात प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे। मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक दिल्ली यातायात पुलिस की संख्या लगभग 5,500 है जिनमें सभी रैंक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

    चल रही जोरों से तैयारी

    जी-20 सम्मेलन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली में 76 हजार गमले वाले पौधे लगा रहा है। इनमें से 35 हजार गमले प्रगति मैदान के आसपास, 25 हजार गमले राजघाट और इसके आसपास के इलाकों में लगाए जा रहे हैं।

    कुल कितने पौधे लगाए जाएंगे?

    विभाग तीन लाख 30 हजार पौधे लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें 2.54 लाख पौधे व झाड़ियां और 76 हजार गमले वाले पौधे शामिल हैं। जी-20 के चलते गमले लगाने का काम शिखर सम्मेलन के आयोजन से दो दिन पहले तक चलेगा।

    नौ सितंबर की रात में आएंगे सभी राष्ट्राध्यक्ष

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि सात सितंबर की रात से 29 देशों के मंत्रियों व अन्य के अलावा 13-14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों को दिल्ली आना शुरू हो जाएगा। आठ सितंबर से शुरू होने वाले सम्मेलन में ये विदेशी मेहमान ही पहले प्रगति मैदान में सम्मेलन में हिस्स लेंगे।

    नौ सितंबर की रात 29 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। वे होटलों में ठहरेंगे। उसके बाद 10 सितंबर की सुबह 8.30 बजे सभी राजघाट पहुंचेंगे। वहां महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाने के बाद प्रगति मैदान में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।