Move to Jagran APP

जंगल में मिला कैलाश सत्यार्थी का प्रशस्ति पत्र, कई अन्य चीजें भी हुईं बरामद

पुलिस के मुताबिक प्रशस्ति पत्र तलाश करने का काम दो दिन तक चला। अधिकारी ने बताया कि प्रशस्ति पत्र पुरानी अवस्था में ही बरामद हुआ है।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 05:45 PM (IST)
जंगल में मिला कैलाश सत्यार्थी का प्रशस्ति पत्र, कई अन्य चीजें भी हुईं बरामद
जंगल में मिला कैलाश सत्यार्थी का प्रशस्ति पत्र, कई अन्य चीजें भी हुईं बरामद

नई दिल्ली [जेएनएन] बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी होने के एक महीने से अधिक समय के बाद जंगल से नोबेल प्रशस्ति पत्र बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र के निकट जंगल से बरामद किया है।

loksabha election banner

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कालका जी स्थित कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और अन्य मूल्यवान चीजों की चोरी के संबंध में 12 फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सत्यार्थी के घर पर छह-सात फरवरी की रात में चोरी हुई थी।

यह भी पढ़ें: पति की हत्या कर शव के बगल में ही सो गई पत्नी, बच्चों ने खोला कत्ल का राज

चोरी की घटना के बाद जहां प्रतिकृति और दूसरी मूल्यवान चीजें बरामद कर ली गई थी, वहीं प्रशस्ति पत्र अब तक नहीं मिला था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसे संगम विहार क्षेत्र के पीछे के जंगल से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रशस्ति पत्र तलाश करने का काम दो दिन तक चला। इस तलाश में पुलिस बल और डॉग स्कवॉड लगे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि प्रशस्ति पत्र पुरानी अवस्था में ही बरामद हुआ है। आरोपी ने इसे कागज का टुकड़ा समझते हुए जंगल में फेंक दिया था, प्रशस्ति पत्र के साथ कई अन्य चीजें भी बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ें: छात्रा बोली- भाभी ने बाहर से लगा दी कुंडी, कमरे में भाई ने जबरन किया रेप

सत्यार्थी को साल 2014 में पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के साथ नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया था। उन्होंने साल 2015 के जनवरी महीने में अपना नोबेल मेडल भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंप दिया था।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.