दिल्ली में हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद
क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किया है।
दरअसल पुलिस चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। इसी क्रम में पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
इससे पहले अभी हाल में ही दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से सीआइएसएफ(CISF) ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा था। युवक रविवार सुबह पिस्टल लिये मेट्रो की सवारी करने जा रहा था। तभी वह सीआइएसएफ के हत्थे चढ़ गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, CISF के कांस्टेबल सतबीर सिंह ने जांच के दौरान पाया कि एक यात्री बैग में पिस्टल लिए जा रहा है। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान पिस्टल दिखाई दी जिसके बाद युवक को पकड़ लिया गया था। पकड़े गए युवक का नाम विशाल चंद्र था जो लाजपत नगर का रहने वाला है।