Republic Day Parade 2020: 4 दिन दिल्ली में रहेगा रूट डायवर्जन, कुछ मेट्रो स्टेशन भी होंगे बंद
Republic Day Parade 2020रिपब्लिक डे परेड के चलते दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने कुछ रूट बंद करने का फैसला किया है। कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Republic Day Parade 2020: : 23-26 जनवरी के बीच अगर आप दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम है। दरअसल, रिपब्लिक डे परेड के चलते दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने कुछ रूट बंद करने का फैसला किया है। 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल (Full Dress Rehearsal) होगी, इस दौरान यह रिहर्सल परेड सुबह 9:50 बजे राजपथ होते हुए लाल किला पहुंचेगी। परेड के रास्ते में पड़ने वाला मार्ग विजय चौक, राजपथ, तिलक मार्ग, सी हैक्सागोल (c hexagon), बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पूरी तरह से बंद होगा। इंडिया गेट (India Gate) 22 जनवरी यानी बुधवार शाम 6 बजे से ही बंद कर दिया गया है, जो परेड तक बंद रहेगा।
कुछ मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद
- सुरक्षा के मद्देनजर 22 जनवरी की रात 11 बजे से ही जनपथ, रफी मार्ग के साथ मानसिंह परेड तक बंद रहेगी।
- 23 जनवरी (गुरुवार) को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह से 12 बजे तक बंद रहेगा।
- इंडिया गेट और सी हैक्सागोल गुरुवार सुबह 9:15 बजे तक बंद रहेगा।
- परेड 26 जनवरी की सुबह 9:50 बजे से शुरू होगी, लेकिन रिपब्लिक परेड के चलते 25 जनवरी की रात से ही परेड रूट बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि परेड़ विजय चौक से शुरू होकर लाल किला तक जाएगी।
- सुबह 5 बजे दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक बंद रहेंगे,जबकि लोक कल्याण मार्ग और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
यहां से मिलेंगी बसें
- पार्क स्ट्रीट, उद्यान मार्ग,
- आराम बाग रोड (पहाड़गंज)
- कमला मार्केट
- दिल्ली सचिवालय
- प्रगति मैदान (भैरो रोड)
- हनुमान मंदिर (यमुना बाजार)
- कश्मीरी गेट , मोरी गेट
- सराय काले खां
- तीस हजारी कोर्ट
अंतरराज्यीय बसों का रूट
- गाजियाबाद से आने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी।
- एनएच-24 से आने वाली बसों को रोड नंबर-56 से आइएसबीटी आनंद विहार की तरफ भेजा जाएगा।
- 23 जनवरी को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से एक बजकर 30 मिनट तक रिंग रोड पर आइएसबीटी-सराय काले खां से आइएसबीटी कश्मीरी गेट से वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।