नई दिल्ली, एएनआई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के वाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने के दौरान उन्हें रोकने के चक्कर में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। कार्यकर्ता जेपी नड्डा के आवास के बाहर शनिवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जिनमें कई को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जेपी नड्डा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शीशा लिया हुआ था। जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो कई शीशे टूट गए थे, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है और छह लोगों को नोटिस भेजा है।

जेपी नड्डा ने चुनावी राज्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस और राहुल गांधी की हरकतें बेहद निंदनीय हैं। कांग्रेस केवल लोगों को बांटना जानती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपकी पार्टी खतरे में हैं।

बता दें कि हाल ही में जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कई बयान दिए थे, जिसमें उन्होंने भरसक आलोचना की थी। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि देश में लोकतंत्र खतरें में हैं, जिसके जवाब में नड्डा ने कहा था कि देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि कांग्रेस ही खतरे में है।

''कांग्रेस को देश में किया जा रहा नजरअंदाज''

जेपी नड्डा ने आगे कहा था कि राहुल गांधी ने विदेश में इसलिए सवाल उठाए थे, क्योंकि यहां देश में लोगों ने उनकी पार्टी को नजरअंदाज कर दिया है। नड्डा ने कहा, "चूंकि भारत में सभी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी विदेश गए और हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाए।"

Edited By: Geetarjun