दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार, 50 किलो हेरोइन बरामद
दिल्ली में ड्रग्स तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से 50 किलो हेरोइन बरामद किया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में ड्रग्स तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से 50 किलो हेरोइन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इन आरोपितों की गिरफ्तारी चार अप्रैल को हुई लेकिन मामले की जानकारी अब सामने आयी है।
पुलिस का कहना है कि चारों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। ये लोग कहां-कहां ड्रग्स की सप्लाई करते थे इसकी जानकारी के बाद इससे संबंधित और लोगों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी।
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से 3.5 किलो हशीश बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि ये तस्कर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और नेपाल में हशीश की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार दोनों तस्कर पिता-पुत्र हैं।
बता दें कि अभी हाल में ही पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से 52 पिस्टल बरामद की गई थी। इससे पहले पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 मार्च को अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किया था।