Move to Jagran APP

सलमान खान की फिल्मों की दीवानी थी किशोरी, मिलने के लिए अकेले ही दिल्ली से निकल गई मुंबई

चार दिसंबर को किशोरी जब अचानक घर से लापता हो गई तो परिजनों ने पहले काफी ढूंढा। नहीं मिलने पर थाने में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरियागंज थाना पुलिस जिपनेट पर सारी जानकारी डाल किशोरी को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 04:24 PM (IST)
सलमान खान की फिल्मों की दीवानी थी किशोरी, मिलने के लिए अकेले ही दिल्ली से निकल गई मुंबई
रिश्तेदार के घर छोड़कर खुद वापस मुरादाबाद चली गई।

 नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]13 साल की किशोरी को बचपन से ही फिल्में देखने की ललक थी। फिल्म देखते-देखेते वह अभिनेता सलमान खान की फेन बन गई। मुरादाबाद स्थित अपने घर में पढाई व खेल कूद छोड़कर वह अक्सर रिमोट से टेलीविजन पर सलमान खान की फिल्में ढूंढकर उसे देखते रहती थी। कुछ समय पहले जब वह परिजन के साथ दिल्ली के दरियागंज स्थित रिश्तेदार के घर आई तब भी उसका यही सिलसिला जारी था। दोस्तों को जब पता चला कि किशोरी सलमान खान की फेन है तब किसी ने उसे मजाक मजाक में कहा कि पास में ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए ट्रेनें चलती हैं क्यों न मुंबई जाकर उनसे मुलाकात कर लेती हो।

loksabha election banner

यह सुनकर वह खुश हो गई और अगले ही दिन स्टेशन पहुंचकर मुंबई जाने वाली ट्रेन का पता लगा उसमें बैठकर मुंबई चली गई। उसके पास पैसे भी नहीं थे जिससे टिकट भी लेती। बिना कुछ भी पैसा लिए वह मुंबई चली गई।

सड़क पर भटकने के दौरान पड़ी मुंबई पुलिस की नजर

स्टेशन से बाहर निकलकर सड़क पर भटकने के दौरान किसी मुंबई पुलिस की नजर पड़ने पर जब उनहोंने किशोरी से पूछताछ की तब उसके वहां जाने के राज का पता चलने पर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पूछताछ के बाद उन्होंने दरियागंज थाना पुलिस का नंबर पता कर किशोरी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मुंबई जाकर किशोरी को हिरासत में लेकर दिल्ली ले आई और परिजन को सौंप दिया। अभिनेता सलमान खान का फेन बनी इस किशोरी की कहानी काफी रोचक है। वह माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुरादाबाद में रहती है। मां मुरादाबाद में ही बिजनेस करती है। गत दिनों वह मां के साथ दरियागंज आइ थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महिला ने किशोरी को दरियागंज में ही रिश्तेदार के घर छोड़कर खुद वापस मुरादाबाद चली गई।

परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

चार दिसंबर को किशोरी जब अचानक घर से लापता हो गई तो परिजनों ने पहले काफी ढूंढा। नहीं मिलने पर थाने में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरियागंज थाना पुलिस जिपनेट पर सारी जानकारी डाल किशोरी को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच मुंबई पुलिस से पता चला कि दरियागंज इलाके से एक किशोरी मुंबई आई है। उसे रेलवे स्टेशन के बाहर भटकता देख हिरासत में लेकर थाने में रखा गया है। तब दरियागंज पुलिस मुंबई पहुंचकर किशोरी को अपने साथ दिल्ली लाकर परिजन को सौंप दिया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.