जेएनयू दुष्कर्म मामले मेंं पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र
जवाहरलाल नेहरू विश्र्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले मेंं दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 08:57 PM (IST)
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्र्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले मेंं दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मजिस्ट्रेट अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए 8 अक्टूबर को मामले में अगली सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
मामला दुष्कर्म की धारा से जुड़े होने के कारण ट्रायल को फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित किया जाएगा। महानगर दंडाधिकारी लवलीन के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आरोपी अनमोल रतन फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसकी जमानत याचिका पर अतिरिक्त सत्र न्यायधीश रितेश सिंह की अदालत में एक अक्टूबर को सुनवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें