हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल की सांसदी जाने पर लाल किले पर मशाल मार्च में पहुंचे थे कांग्रेसी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लालकिले पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च के लिए इकट्ठा हुए थे। राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस विरोध कर रही है।