Move to Jagran APP

पुलिस ने आपरेशन पराक्रम चलाकर 191 अपराधियों को दबोचा, 203 वाहनों को किया जब्त

दिल्ली पुलिस ने ईस्ट रेंज में आपरेशन पराक्रम चलाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम प्रियंका कश्यप संजय कुमार सेन सहित रेंज के सभी एसीपी व थानाध्यक्ष सड़कों पर उतरे। पुलिस ने रिहायशी इलाकों व सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में गश्त किया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 08:32 AM (IST)
पुलिस ने आपरेशन पराक्रम चलाकर 191 अपराधियों को दबोचा,  203 वाहनों को किया जब्त
दिल्ली पुलिस ने ईस्ट रेंज में आपरेशन पराक्रम चलाया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने ईस्ट रेंज में आपरेशन पराक्रम चलाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा, जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम, प्रियंका कश्यप, संजय कुमार सेन सहित रेंज के सभी एसीपी व थानाध्यक्ष सड़कों पर उतरे। पुलिस ने रिहायशी इलाकों, व सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में गश्त किया। इस आपरेशन के जरिये पुलिसने 191 अपराधी व असामाजिक तत्वों गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

सड़कों पर पुलिस बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की। बिना कागजात वाली 203 गाड़ियों को जब्त किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि आम लोगों को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए पुलिस ने आपरेशन पराक्रम चलाया। पुलिस की टीमों ने अधिकतर जगह गश्त किया, रेंज के तीनों जिले शाहदरा, पूर्वी व उत्तर पूर्वी में 191 लोगों को गिरफ्तार किया।

इसमें 41 सट्टेबाज, दो शराब तस्कर, तीन लुटेरे, दो चोर, तीन अवैध हथियार रखने वाले, एक वांछित बदमाश, 64 शातिर अपराधी और असामाजिक तत्व, सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वाले 41 लोग और सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के लिए बदसलूकी करने वाले 34 लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान रेंज में समय-समय पर चलते रहेंगे, पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है। अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचा रही है।

वहीं, एक अन्य मामले में चेकिंग के दौरान एक कार चालक दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को टक्कर मारकर फरार हो गया। रोहिणी जिले की पीसीआर यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप के पैर में फ्रैक्चर आया है। संदीप रोहिणी सेक्टर सात में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

उन्होंने ने एक कार को चेकिंग के लिए रुकवाया। आरोपित ने पहले तो कार रोक दी लेकिन संदीप जैसे ही कार के पास पहुंचे, आरोपित ने उन्हें टक्कर मार दी फरार हो गया। पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपित का पता लगाने के प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.