विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी की ख्वाहिशें बनीं अपराध की वजह, दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों की अजीब कहानी

Published: Sat, 30 Aug 2025 03:59 PM (GMT+05:30)

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी पवन अपनी पत्नी ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। फाइल फोटो
दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. चोरी का कारण पत्नी की महंगी शौक |
  2. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा |
  3. चोरी के वाहन और मोबाइल बरामद |

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी पवन अपनी पत्नी की गहने और महंगे कपड़े पहनने की चाहत पूरी करने के लिए चोरी करता था।

पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अली विहार निवासी पवन कुमार और अमित उर्फ ​​मोटा रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक और स्कूटी के साथ चार मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में पवन ने बताया कि वह कुछ साल पहले अपनी प्रेमिका के लिए घर छोड़कर चला गया था। फिर उससे शादी कर ली और उसके साथ रह रहा था।

पवन का कहना है कि उसकी पत्नी को गहने और महंगे कपड़े पहनने का शौक है। आरोपी उसकी चाहत पूरी करने के लिए वाहन और मोबाइल चोरी करता था। पवन के खिलाफ पहले भी नौ मामले दर्ज हैं। वह दो साल से जिला भगोड़ा भी घोषित था। जबकि अमित से विभिन्न मामलों में पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों ने बताया कि वे दोपहिया वाहन चोरी कर उनका इस्तेमाल स्नैचिंग के लिए करते थे। वे राहगीरों से मोबाइल छीनते थे।