Move to Jagran APP

दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श नगर दुष्‍कर्म मामले में एक शख्‍स को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आदर्श नगर केस में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। इस शख्‍स पर सात साल की एक बच्‍ची से दुष्‍कर्म का आरोप है। आरोपित की पहचान एक चाय दुकानदार के रूप में हुई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 04:52 PM (IST)
दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श नगर दुष्‍कर्म मामले में एक शख्‍स को किया गिरफ्तार
दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श नगर दुष्‍कर्म मामले में एक शख्‍स को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली, एएनआइ। दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श नगर केस में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। इस शख्‍स पर सात साल की एक बच्‍ची से दुष्‍कर्म का आरोप है। आरोपित की पहचान एक चाय दुकानदार के रूप में हुई है। यह पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। एक ही गांव का रहने के कारण पीड़िता के घर वाले और मां उसे जानते थे। यह मामला आठ नवंबर का है, हालांकि जब मां ने इसकी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तब यह मामला प्रकाश में आया।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार घटना उत्‍तरी दिल्‍ली के आर्दश नगर में शुक्रवार को हुई थी। पीड़िता की मां ने बताया कि पास के ही सरकारी स्‍कूल से बच्‍ची घर लौट रही थी इसी वक्‍त आरोपी ने उसे रोक लिया। उसे खाने का लालच देकर उसे दुकान के पीछे बने रूम में ले गया जिसके बाद उसने उसके साथ घिनौना काम किया। इसके बाद उसे जाने के पहले उसने बच्‍ची को धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताया कि मुंह खोलने का परिणाम गंभीर होगा।

इस घटना के बाद घबराई बच्‍ची किसी तरह उस जगह पहुंची जहां उसकी मां दैनिक मजदूरी का काम करती थी। मां उसकी हालत को देखकर उसे अस्‍पताल ले गई और उसका मेडिकल करवाया। जिसके बाद उसके बाद दुष्‍कर्म की पुष्‍टी हुई। पुलिस इसी मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। दो दिन बाद पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.