Move to Jagran APP

D कंपनी ने रची थी यूपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की हत्या की साजिश, 5वां आरोपी भी गिरफ्तार

वसीम रिजवी ने गत दिनों अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में बयान दिया था।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 06:34 AM (IST)
D कंपनी ने रची थी यूपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की हत्या की साजिश, 5वां आरोपी भी गिरफ्तार
D कंपनी ने रची थी यूपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की हत्या की साजिश, 5वां आरोपी भी गिरफ्तार

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के शिया सेट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की साजिश में शामिल दाऊद गिरोह के पांचवें गुर्गे को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मुजीर जिलानी शेख के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से पिस्टल मिली है। आरोपी शार्प शूटर है और वह वसीम रिजवी पर हमला करने की साजिश रचने वाले गिरोह में शामिल था।

loksabha election banner

रिजवी को मारने की सुपारी डी कंपनी ने दी थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे 10 दिन की रिमांड पर लिया है। रिमाड में आरोपित से कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गत दिनों सलीम अहमद अंसारी, अबरार और आरिफ को गिरफ्तार किया था। सलीम गिरोह का सरगना है। उसे दुबई में डी कंपनी के दाहिना हाथ छोटा शकील के बदमाश ने वसीम रिजवी को मारने की सुपारी दी थी।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चौथे बदमाश धर्मेंद्र शर्मा को भी गत दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धरे गए चारों बदमाशों से पूछताछ में मुजीर जिलानी का नाम सामने आया था।

तफ्तीश में पता चला कि मुजीर शार्प शूटर है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मुजीर जिलानी को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में जानकारी मिली कि मुजीर लंबे समय से दाऊद गिरोह के लिए काम कर रहा है।

दुबई में डी कंपनी से सुपारी लेने वाले सलीम को मिलवाने में भी इसकी प्रमुख भूमिका थी। बुलंदशहर निवासी सलीम को छोटा शकील ने सुपारी देते वक्त कहा था कि काम पूरा होते ही उसे मालामाल कर दिया जाएगा।

इसके बाद सलीम और उसके गिरोह के बदमाशों ने लखनऊ जाकर वसीम रिजवी के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की रेकी की थी। उन्हें मारने के लिए बदमाशों ने हथियारों का इंतजाम भी पूरा कर लिया था, लेकिन स्पेशल सेल ने पहले ही बदमाशों को धर दबोचा।

वसीम रिजवी ने गत दिनों अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में बयान दिया था। उनके इस बयान को लेकर कट्टंरपंथी खासे नाराज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.