Move to Jagran APP

Delhi: महिला चालक की कैब लूटने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, कांच की बोतल से गले पर किया था हमला; आए थे 7 टांके

कश्मीरी गेट बस अड्डा के मेन गेट के सामने उबर की महिला चालक प्रियंका को घायल कर कैब लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने कांच की टूटी बोतल से प्रियंका के गले पर वार कर धायल कर दिया था।

By Rakesh Kumar SinghEdited By: GeetarjunPublished: Thu, 12 Jan 2023 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 06:49 PM (IST)
Delhi: महिला चालक की कैब लूटने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, कांच की बोतल से गले पर किया था हमला; आए थे 7 टांके
महिला चालक की कैब लूटने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कश्मीरी गेट बस अड्डा के मेन गेट के सामने उबर की महिला चालक प्रियंका को घायल कर कैब लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटपाट का विरोध जताने पर बदमाश ने कांच की टूटी बोतल से प्रियंका के गले पर वार कर धायल कर दिया था।

loksabha election banner

घायल होने के बावजूद महिला ने अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की जानकारी दे दी थी, जिसके बाद बदमाश कैब लूटना छोड़ मौके से भाग गया था। डीसीपी उत्तरी जिला सागर सिंह कलसी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम अमित उर्फ सन्नी है। वह गामरी भजनपुरा का रहने वाला है।

कांच के टूटी बोतल के दम पर लूटना था मकसद

उसके खिलाफ पहले के 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को उसने पहले कश्मीरी गेट बस अड्डा के बाहर ही अपने कुछ साथियों के साथ नशे का सेवन किया था फिर कांच की टूटी बोतल लेकर राहगीर को लूटने के मकसद से बस अड्डा के मेन गेट के सामने खड़ा हो गया था। देर रात करीब ढाई बजे उबर की महिला चालक पर नजर पड़ने पर उसने कैब लूटने की कोशिश की थी।

पिछले चार साल से उबर चला रही महिला

प्रियंका समयपुर बादली के लिबासपुर स्थित गली नंबर 11 में माता-पिता के साथ रहती है। वह पिछले चार सालों से उबर कैब चलाती है। रविवार की देर रात ढ़ाई बजे जब वह बस अड्डा के पास खड़ी थी। तब उसके पास कंपनी से बस अड्डा के मेन गेट के पास से एक पैसेंजर को पिक करने का संदेश मिला।

कोहरे का फायदा उठाकर लूटने की थी कोशिश

अत्यधिक कोहरा के कारण वह बहुत धीमी रफ्तार में पैसेंजर के पास जा रही थी तभी अचानक एक बदमाश ने ईंट मारकर चालक की तरफ का शीशा तोड़ दिया। ऐसा देखकर प्रियंका एकदम से घबरा गई। शीशा तोड़ते ही प्रियंका ने कैब रोक दी। वह स्विफ्ट डिजायर कार चलाती है। इतने में नजदीक आकर बदमाश ने कैब के अंदर हाथ घुसा चाभी निकालना शुरू कर दिया था।

प्रियंका ने गुहार लगाते हुए बदमाश से कहा कि कैब उसकी नहीं है, वह कैब न लूटे। उसे पैसे व मोबाइल चाहिए तो वह ले लें। इस पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जिस समय घटना घटना आसपास कई वाहनों व ई रिक्शा के चालकों की नजर बदमाश पर पड़ी। प्रियंका लगातार शोर मचा रही थी लेकिन किसी ने भी बदमाश को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

प्रियंका द्वारा पुलिस को काल करने पर बदमाश कांच की टूटी बोतल से प्रियंका के गले पर वार कर मौके से भाग गया था। घटना के बाद पुलिस ने 25 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसके बाद बदमाश के बारे में सुराग मिला और पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को उसे दबोच लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.