Move to Jagran APP

दिल्ली के श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की उपलब्धता की मिलेगी आनलाइन जानकारी, पढ़िए निगम की पूरी प्लानिंग

अपनों के अंतिम संस्कार के लिए दुखी परिजनों की मुश्किलों को देखते हुए उत्तरी नगर निगम ने आनलाइन एप्लीकेशन विकसित की है जिसके माध्यम से श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता के साथ डिजिटल पर्ची मिल सकेगी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 07:48 PM (IST)
दिल्ली के श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की उपलब्धता की मिलेगी आनलाइन जानकारी, पढ़िए निगम की पूरी प्लानिंग
मंगोल पुरी कब्रिस्तान व मंगोल पुरी दफन मैदान की भी वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अपनों के अंतिम संस्कार के लिए दुखी परिजनों की मुश्किलों को देखते हुए उत्तरी नगर निगम ने आनलाइन एप्लीकेशन विकसित की है, जिसके माध्यम से श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता के साथ डिजिटल पर्ची मिल सकेगी। नगर निगम के https//mcdonline.nic.in/ एप्लीकेशन पर ए निगम बोध घाट, इंदर पुरी, पचकुइयां रोड, सतनगर, बेरी वाला बाग, वजीरपुर जेजे कालोनी, पश्चिम विहार श्मशान, हैदर पुर , रोहिणी सेक्टर-26 व मंगोल पुरी श्मशान गृह के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

loksabha election banner

इसी तरह मंगोल पुरी कब्रिस्तान व मंगोल पुरी दफन मैदान की भी वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। इससे पहले श्मशान गृहों पर डिजिटल पर्ची की व्यवस्था नहीं थी। कई बार लोगों को जगह की सही जानकारी न होने के कारण दाह संस्कार के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। निवासी मुकेश पाल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम का सराहनीय काम है। इससे दाह संस्कार के लिए लोगों को लंबी कतार में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मरीज की छाती से निकाला ट्यूमर, वजन देखकर हैरान रह गए डाक्टर, पढ़िए फिर क्या कहा

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ा रहे: उत्तरी नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता देख सकते हैं, इसके साथ ही इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल श्मशान पर्चियां भी उपलब्ध होंगी।

महापौर ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा कई सेवाओं को आनलाइन बनाया गया है। निगम का पूरा प्रयास है कि दाह संस्कार में लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। आगे भी बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए इस दिशा में पूरा प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.