Move to Jagran APP

Delhi News: राजधानी की आधी आबादी के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी

देश तरक्की तभी कर सकता है जब देश की महिलाएं सशक्त हों। राजधानी में वैसे तो महिलाओं के सशक्तीकरण के तमाम प्रयास सरकारी और गैर सरकारी तौर पर किए जा रहे हैं लेकिन अब भी राजधानी की आधी आबादी के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 01:39 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 01:39 PM (IST)
Delhi News: राजधानी की आधी आबादी के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी
राजधानी में आधी आबादी के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

नई दिल्ली। देश तरक्की तभी कर सकता है, जब देश की महिलाएं सशक्त हों। राजधानी में वैसे तो महिलाओं के सशक्तीकरण के तमाम प्रयास सरकारी और गैर सरकारी तौर पर किए जा रहे हैं, लेकिन अब भी राजधानी की आधी आबादी के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है। नए साल में देश की महिलाओं को और सशक्त करने के लिए हर स्तर पर प्रयास की उम्मीद है।

loksabha election banner

शिक्षा, रोजगार, नौकरी, व्यापार व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिछले साल भी प्रयास किए गए थे, लेकिन अब यह प्रयास नई ऊंचाई छुएंगे ऐसी उम्मीद है। जहां एक ओर दिल्ली सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं आने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा महिला अपराध को रोकने के लिए काम और बेहतर होने की भी संभावना है।

युवतियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने को बढ़ेंगे शिविर

राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस कई कार्यक्रम चला रही है। इसमें एक कार्यक्रम है सशक्ति। इसके तहत स्कूलों, कालेजों और अन्य जगहों पर आत्मरक्षा शिविर लगाए जाते हैं। इस वर्ष इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। किशोरियों व युवतियों को अपनी सुरक्षा करने के लिए इसमें जूडो-कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल की व्यवस्था

दिल्ली सरकार इस वर्ष कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक दिल्ली के सभी जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल की व्यवस्था करने के साथ पुराने हास्टल को दुरुस्त किया जाएगा।

पाठ्यक्रम में बदलाव की उम्मीद

दिल्ली सरकार का मानना है कि महिलाओं पर होने वाले अपराध को रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और दोस्तों को यह बताना होगा कि यदि वह अपने परिवार की महिलाओं का सम्मान चाहते हैं, तो बाहर महिलाओं का सम्मान करना होगा। सीएम अर¨वद केजरीवाल इस बारे मे शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया से बात कर चुके हैं। इसे लेकर दिल्ली के स्कूलों में कोर्स में बदलाव किए जाने की उम्मीद है, ताकि युवाओं को संस्कारी बनाया जा सके।

मोबाइल में होगा पैनिक बटन

अगले छह माह में हर फोन में पैनिक बटन शुरू करने की योजना है, जो नए फोन हैं उनमें तो यह होगा ही, लेकिन जो पुराने फोन हैं। उनके लिए भी फोन कंपनियां सेंटर बनाएंगी ताकि पैनिक बटन हर फोन में लग जाए। यह जीपीएस से जुड़ा होगा। यदि हेल्पलाइन पर फोन आए तो उनको दोबारा फोन करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि जीपीएस से ही संबंधित व्यक्ति के बारे में जान सकेंगे। वहीं सरकार ने नई आने वाली बसों में भी पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया गया है। इस साल जो भी बस आएगी उसमें पैनिक बटन लगा होगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग शुरू कर सकता है योजना

राजधानी में इस वर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग यहां की महिलाओं के लिए आर्थिक और शैक्षिक आवश्यकता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर सकता है। इसके अलावा विभाग यहां की झुग्गियों में जाकर वहां की कम पढ़ी लिखी और अशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से सहायता प्रदान करने का कार्यक्रम चला सकता है।

पुलिस बढ़ाएगी सक्रियता

महिलाओं को सुरक्षित और जागरूक करने के लिए पहले से ही दिल्ली पुलिस की कई योजनाएं हैं, लेकिन इस वर्ष विश्वविद्यालय, स्कूलों और अन्य जगहों पर उनको सक्रिय बनाने के लिए अहम भूमिका निभा सकती है। यही नहीं इस वर्ष दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस के बीच भी आपसी सहयोग से काम करने की संभावना है।

महिलाओं को सशक्त बनाएगी दिल्ली सरकार

  • युवतियों व किशोरियों को पिछले साल आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है, इस साल यह संख्या और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है
  • कैमरे इस साल दिल्ली सरकार लगाएगी, पिछले साल सरकार द्वारा इतने ही कैमरे लगाए जा चुके हैं
  • स्ट्रीट लाइटें महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर दिल्ली में लगाई जाएंगी
  • मार्शल दिल्ली की बसों में पिछले साल नियुक्त किए गए थे मार्शल इस साल बढ़ाए जाने की उम्मीद है बसों में महिलाओं को और सुरक्षित करने के लिए कैमरों का टेंडर जारी हो चुका है कंपनी को काम भी मिल गया है। 
  • लाइटों का टेंडर हो चुका है जल्द ही काम शुरू होगा इससे डार्क स्पाट खत्म हो जाएंगे और महिलाओं को आवागमन में सुविधा होगी 
  • बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम मार्च से अप्रैल तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। 
  • कार्यस्थल पर यौन शोषण को रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग प्रयास कर रहा है इस साल इसे लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। 
  • बस से घर तक सुरक्षा के उपाय व आत्मरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.