विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज बारिश के कम आसार, 14 साल में सितंबर का सबसे कम तापमान दर्ज

Published: Fri, 20 Sep 2024 07:33 AM (IST)

Delhi-NCR Weather Today दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है हालांकि वर्षा ...और पढ़ें

आज वर्षा होने के कम आसार है। फाइल फोटो
आज वर्षा होने के कम आसार है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के कम आसार।
  2. आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल।
  3. दिल्ली-NCR के मौसम में देखने को मिल रहा बदलाव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today आज यानी शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश होने के कम आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश के बहुत कम आसार हैं।

वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 14 वर्षों में इस माह का सबसे कम तापमान है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग के पिछले 14 सालों के आंकड़ों को देखें तो गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13 सितंबर को दर्ज किए गए 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया। आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में इसी अवधि के लिए सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 75 दर्ज किया गया। पालम, रिज, मयूर विहार में बूंदाबांदी से हल्की वर्षा भी देखने को मिली।

शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि वर्षा होने की संभावना कम ही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में इस सीजन में कितनी हुई बरसात

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में मानसून सीजन में अब तक 1,029.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक है।