विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Rain Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, राजधानी पर फिर मंडराया जलभराव का खतरा

Published: Fri, 11 Jul 2025 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jul 2025 11:27 AM (IST)

दिल्ली और एनसीआर में बुधवार रात की भारी वर्षा के बाद बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा जारी रही और आज ...और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में वर्षा शुरू, मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान। फोटो जागरण
दिल्ली एनसीआर में वर्षा शुरू, मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली समेत एनसीआर में बुधवार रात की झमाझम वर्षा के बाद बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। वहीं आज भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। बाद में दिन भर के दौरान भी अलग अलग जगह पृथक तीव्रता की वर्षा हुई।

बृहस्पतिवार को सुबह के समय बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई। बाद में दिन भर के दौरान भी अलग अलग जगह पृथक तीव्रता की वर्षा हुई।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत रहा।

बता दें बुधवार को बारिश होने की वजह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हुई।