यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Rain: दिल्ली समेत NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश
दिल्ली नोएडा और आसपास के इलाकों में आज बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली, नोएडा समेत NCR के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बारिश शुरू हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने भी आज सामान्यतया बादल छाए रहने की बात कही थी। गरज वाले बादलों के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई थी।
बता दें इस साल दिल्ली में मानसून की वर्षा खूब हो रही है। अगस्त के मध्य में ही वर्षा का साल भर का कोटा भी पूरा हो चुका है। लेकिन चिपचिपी गर्मी से तब भी कोई राहत नहीं मिल रही। आलम यह है कि दिल्ली में इस साल अगस्त में वर्षा जहां ढाई दशक में सबसे ज्यादा रही है वहीं मानसून के दौरान उमस ने 17 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने इसके पीछे कई कारण गिनाए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से 18 अगस्त तक दिल्ली में औसत आर्द्रता 76.5 प्रतिशत रही, जो 2008 के 78.1 प्रतिशत के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह दिल्ली के सामान्य मानसून की नमी (1991-2020 का औसत 67.2 प्रतिशत) से कहीं ज्यादा है।
