Delhi NCR Pollution 2019: दिल्ली-NCR के AQI में फिर इजाफा, आसमान में लौट सकता है स्मॉग
Delhi NCR Pollution 2019 पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) में इजाफा देखने को मिला।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली का असर दिल्ली-एनसीआर में फिर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) में इजाफा देखने को मिला। सुबह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में AQI 212 रहा, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है।
वहीं, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को लेकर आई रही खबरों के बीच दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की रफ्तार भी कम हो गई है। ऐसे में हवा की धीमी रफ्तार के चलते दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर स्मॉग की चादर फैलने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब ही रहेगी।
मौसम में जारी रहेगा अभी बदलाव का दौर
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहेगा। कभी ठंडक का एहसास होगा तो कभी तापमान में वृद्धि होगी। धीरे-धीरे कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को ठंड महसूस होगी, जबकि बुधवार से तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। मंगलवार को यह क्रमश: 27 और 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 46 से 91 फीसद दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान महज 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक