Move to Jagran APP

Delhi: निर्माणाधीन बाटलनेक के चलते जाम से जूझ रहे दिल्ली-NCR के लोग

आश्रम फ्लाईओवर रिंग रोड पर सराय काले खां के पास बन रहे बाटलनेक के चलते लोगों को अभी भी जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते सराय काले खां तक करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Sat, 25 Mar 2023 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 08:48 AM (IST)
Delhi: निर्माणाधीन बाटलनेक के चलते जाम से जूझ रहे दिल्ली-NCR के लोग
Delhi: निर्माणाधीन बाटलनेक के चलते जाम से जूझ रहे दिल्ली-NCR के लोग। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आश्रम फ्लाईओवर और आश्रम विस्तार फ्लाईओवर के शुरू हो जाने के बाद लोग जाम से कुछ राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन रिंग रोड पर सराय काले खां के पास बन रहे बाटलनेक के चलते लोगों को अभी भी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

आश्रम फ्लाईओवर से रिंग रोड पर उतरते ही जाम लगना शुरू हो जाता है, जिसके चलते सराय काले खां तक करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। यहां बाटलनेक बनने का प्रमुख कारण सराय काले खां पर चल रहा निर्माण कार्य है।

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे के बंद होने से नेहरू प्लेस लेकर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा रहा है। खानपुर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर और मूलचंद फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर आने वाले मार्ग पर भी जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। विशेषकर ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क इलाके में रहने वाले लोगों की जाम की वजह से काफी समस्या हो रही है।

नोएडा और फरीदाबाद की ओर से बारापुला व सराय काले खां की ओर जाने वाले लोग जब बारापुला फ्लाईओवर के प्रवेश मार्ग के पास पहुंचते हैं, तो यहां आश्रम फ्लाईओवर से उतरने वाला ट्रैफिक भी मर्ज होता है। इसके चलते यहां से लेकर सराय काले खां फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ता है।

वहीं, डिफेंस कालोनी की ओर से आने वाला यातायात भी आगे का कारण बनता है। आश्रम से आकर बारापुला पर चढ़ने से पहले और सराय काले खां फ्लाईओवर से पहले वाहन चालकों को दिशानिर्देश देने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लोगों को जाम से कम ही राहत ही मिल पाती है।

यातायात पुलिस अधिकरियों का कहना है कि सराय काले खां के सामने आरआरटीएस का काम के चलने के कारण यहां मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे सराय काले खां से पहले जाम लगता है। यह काम पूरा होने के बाद जाम काफी कम हो जाएगा और इस समस्या से निजात मिल सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.