Move to Jagran APP

Delhi-NCR Monsson Update: बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत, जानें क्या है और अपडेट

मौसम विभाग की ओर से बताया गया था कि दिल्ली में 3 जुलाई यानी रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 03:55 PM (IST)
Delhi-NCR Monsson Update: बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत, जानें क्या है और अपडेट
रविवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से गर्मी से राहत महसूस की गई।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। बरसात की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से 3 जुलाई यानी रविवार को बताया गया था कि रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। हालांकि सुबह से ही तेज सूरज निकला हुआ था मगर दोपहर में अचानक से मौसम में बदलाव हो गया और बारिश होने लगी। विभाग की ओर से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बताया गया था।

loksabha election banner

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले चार से छह दिन तक बारिश देखने को मिलेगी। इस बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दरअसल, छह से सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को उत्तरी अरब सागर के हिस्सों, गुजरात व राजस्थान के बाकी इलाकों में भी मानसून पहुंचने के साथ देशभर में छा गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 3 जुलाई यानी रविवार को आकाश में बादल छाए रहने की बात कही गई थी। जो दोपहर में सच साबित हुई। गरज के साथ बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में भी फर्क महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बताया गया है।

इससे पहले जब दिल्ली-एनसीआर में बरसात हुई थी तो कई इलाकों में पानी भर गया था। इससे ट्रैफिक पर भी काफी असर पड़ा था। कई जगह जाम लग गया था। विभाग के रिकार्ड के मुताबिक कई सालों के बाद जून माह में एक दिन में इतनी अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी। गर्मी से बेहाल लोगों ने इस बरसात से काफी राहत महसूस की गई थी। तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.