Delhi-NCR Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बरसात से सुहानी हुई शाम
Delhi-NCR Monsoon दो दिन से चल रही बादलों की लुकाछिपी के खेल के बाद रविवार को हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पुर्वानुमान जताया गया था। शुक्रवार को कभी धूप तो कभी छांव से लोगों का सामना हुआ तो शनिवार को भी बादलों ने खूब आंखमिचौली खेली।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Delhi Monsoon: रविवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। सुबह के समय तेज धूप देखने को मिली मगर दोपहर के बाद बदलाव देखने को मिला। दोपहर तीन बजे तो एनसीआर के कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम से हल्की बरसात भी हुई। मौसम विभाग की ओर से इस बारे में पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। रिमझिम बरसात से एनसीआर में दोपहर तीन बजे के बाद मौसम सुहाना हो गया।
#WATCH दिल्ली: राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो आर के पुरम से है। pic.twitter.com/qgj6Zy4iTF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2022
विभाग की ओर से दो दिन से चल रही बादलों की लुकाछिपी के खेल के बाद रविवार को हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पुर्वानुमान जताया गया था। शुक्रवार को कभी धूप तो कभी छांव से लोगों का सामना हुआ, तो शनिवार को भी बादलों ने खूब आंखमिचौली खेली, लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हुई। मध्य दिल्ली के कई इलाकों में कुछ देर के लिए हल्की वर्षा हुई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रर्ता का अधिकतम और न्यूनतम स्तर क्रमश: 83 और 62 प्रतिशत रहा। ऐसे में उमस के कारण लोग परेशान हुए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वर्षा होगी जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
वैसे इस साल अब तक मौसम विभाग की ओर से कई बार बारिश की भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई। इसको लेकर विभाग की आलोचना भी हुई। जिस विभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया, उस दिन पानी की एक बूंद नहीं गिरी और जिस दिन बरसात की कोई संभावना नहीं जताई गई उस दिन तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अपनी आलोचना होने के बाद सफाई भी दी थी।