Delhi-NCR Monsoon Update: मौसम विज्ञानी ने बताया एक दिन में कितनी हुई बारिश और आगे एक सप्ताह कैसा रहेगा हाल
Delhi NCR Monsoon-मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हुई काफी अच्छी बरसात हुई। पिछले 6 घंटों के दौरान 0830 से 1430 बजे के बीच दिल्ली सफदरजंग इलाके में तीन अंकों की बारिश रिकार्ड की गई। यहां 110 मिमी बारिश हुई।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Delhi NCR Monsoon- लंबे इंतजार के बाद आखिर गुरूवार की तड़के दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से बेहाल लोगों को बरसात ने काफी राहत दी। मौसम विभाग के विज्ञानी ने बताया कि बरसात ने सीजन का पहला शतक लगा दिया है। अभी इसके ऐसे ही जारी रहने की उम्मीद है मगर इतनी तेज नहीं होगी।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हुई काफी अच्छी बरसात हुई। पिछले 6 घंटों के दौरान 08:30 से 14:30 बजे के बीच दिल्ली सफदरजंग इलाके में तीन अंकों की बारिश रिकार्ड की गई। यहां 110 मिमी बारिश हुई। ये बारिश का सीजन का पहला शतक है। एनसीआर के कई इलाकों में भी तीन अंकों की बारिश दर्ज की गई।
#दिल्ली में #मानसून की धमाकेदार शुरुआत पहले ही 6 घंटो में 110 mm की भारी #बारिश दर्ज की गई। #DelhiRains @SkymetWeather @JATINSKYMET pic.twitter.com/M1e2vX4hrK— Mahesh Palawat (@Mpalawat) June 30, 2022
उन्होंने बताया कि दिल्ली में 30 जून को सुबह 08:30 से 11:30 बजे के बीच महज तीन घंटे में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग की ओर से बताया गया कि हल्की बारिश अब शाम तक जारी रहेगी। विज्ञानी के अनुसार ये बारिश अगले 4-5 दिनों के दौरान जारी रहेगी। इसकी स्पीड इतनी अधिक नहीं होगी मगर बरसात होती रहेगी। इससे मौसम के पारे में और भी गिरावट होगी।
दिल्ली वालों को बुधवार को भी उमस से राहत नहीं मिली थी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने खूब पसीना निकाला था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मानसून की बरसात होगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हीट इंडेक्स 53 डिग्री सेल्सियस था। इसलिए तापमान भले ही 41.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन महसूस 53 डिग्री सेल्सियस जैसा हो रहा था।
हालांकि, मौसम विभाग अभी हीट इंडेक्स जारी नहीं करता। मौसम विभाग का कहना है कि एनसीआर के आसपास कुछ जगहों पर बुधवार रात को वर्षा हुई है। दिल्ली में भी बृहस्पतिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कई इलाकों में हल्की और कई इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होगी। इस वजह से तापमान कम होने की संभावना है।