Move to Jagran APP

Dussehra: दिल्ली-NCR में जला बुराई का रावण, कहीं बारिश से गिरा पुतला तो कहींं राम संग सेल्फी; देखें तस्वीरें

Dussehra 2022 दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं बारिश के कारण कुछ जगहों पर लोगों का मेले घूमने का मजा किरकिरा हो गया है। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा। लोग नए नए कपड़े में घूमने के लिए बाहर आ रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 05 Oct 2022 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:29 PM (IST)
Dussehra: दिल्ली-NCR में जला बुराई का रावण, कहीं बारिश से गिरा पुतला तो कहींं राम संग सेल्फी; देखें तस्वीरें
दिल्ली- एनसीआर में दशहरा बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली- एनसीआर में दशहरा बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, बारिश के कारण कुछ जगहों पर लोगों का मेले घूमने का मजा किरकिरा हो गया है। हालांकि कोरोना के बाद मिली छूट के कारण लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा। लोग नए नए कपड़े में घूमने के लिए बाहर आ रहे हैं। दिल्ली सहित एनसीआर की कुछ जगहों पर रावण दहन की तैयारी हो चुकी है। दिल्ली के फेमस लालकिले में मन रहे दशहरे से खबर आ रही है कि यहां पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू किसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण समारोह में शामिल नहीं होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

loksabha election banner

हमें राम के विचारों पर चलना चाहिए: उपराष्ट्रपति धनखड़

दिल्ली के श्री धार्मिक लीला में रावण के जलने से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हम सभी राम जी के रास्ते पर चलें। उन्होंने जो विचार दिए और जो किया है। वह जमीनी हकीकत बन रही है। आपका सुख, शांति और मार्गदर्शन के रूप में जो संस्कृति से मिला है उसमें बढ़ोत्तरी हो। यह यादगार पल है।

लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए मांगी दुआ 

केजरीवाल ने दशहरे के मौके पर कहा आप सभी रामभक्तों को मेरी ओर से दशहरे की बहुत बहुत शुभकामनाएं। नवरात्र व दीपावली की शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की आपके घर में खूब खुशियां आएं, घर में लोग स्वस्थ रहे यही मनोकामना है। आपके घर में बरकत हो। यहां पर काफी संख्या में सब लोग अपने अपने परिवार के साथ रामलीला देखने आए हुए हैं। बचपन में हर साल रामलीला देखने जाया करते थे। एक तरफ संस्कृति से जुड़ते हैं। दूसरे भगवान राम के जीवन से संदेश। बच्चों को शिक्षा मिलती है। केजरीवाल ने कहा कि राम त्यागी पुरुष अगले दिन राजा बनने वाले थे। एक दिन पहले रात में राजा को बुलाया गया। सारी जनता राम के साथ थी। चाहते तो राजा बनते थे। राम थे, दो मिनट भी नहीं सोचा। निर्णय लिया सारा राजपाट छोड़कर वनवास को चल पड़े।  भगवान बहुत खुश रखें। दिल्ली की प्रगति और देश का विश्व में नाम हो। भारत शक्तिशाली राष्ट्र बने। इसके साथ ही उन्होंने कहा बोले सियाबर राम चंद की जय, जय श्री राम, जय श्री राम।

ग्रेटर नोएडा में बारिश से गिरा रावण

इधर ग्रेटर नोएडा में बारिश से रावण जलने से पहले ही गिर गया है। इंद्र देव के बारिश के वाण से ही रावण जमीन पर लेट गया। ग्रेटर नोएडा में हुई तेज बारिश के दौरान साइट चार रामलीला मैदान में धाराशायी हुए रावण व कुंभकर्ण के पुतले देख कर लोग निराश जरूर हो रहे हैं लेकिन यह कह रहे हैं कि आखिर उसे जाना ही था चाहे जैसे भी जाए। राम के वाण से नहीं तो बारिश से ही सही। यह तस्वीर हमारे फोटो जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह ने खींची है।

फरीदाबाद में जला रावण

फरीदाबाद में भी रावण जला। इसके साथ ही जनता ने जाना कि बुराई जितनी भी विकराल हो जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है। एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में जलते हुए रावण की तस्वीर फोटो जर्नलिस्ट ओपी पांचाल ने ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.