Move to Jagran APP

Chhath Puja 2022 Photos: दिल्ली NCR में छठ पर दिया सूर्य को संध्या अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Delhi NCR Chhath Puja 2022 छठ महापर्व दिल्ली एनसीआर में भी बड़ी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। 1500 से ज्यादा घाटों पर श्रद्दालु जमा हो गए। व्रतियों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने का शुभ मुहुर्त 532 बजे से 545 के बीच था।

By GeetarjunEdited By: Published: Sun, 30 Oct 2022 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 06:17 PM (IST)
Chhath Puja 2022 Photos: दिल्ली NCR में छठ पर दिया सूर्य को संध्या अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
दिल्ली NCR में छठ पर दिया सूर्य को संध्या अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नई दिल्ली/एनसीआर, जागरण डिजिटल डेस्क। छठ महापर्व दिल्ली एनसीआर में भी बड़ी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। 1500 से ज्यादा घाटों पर श्रद्दालु जमा हो गए। व्रतियों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने का शुभ मुहुर्त 5:32 बजे से 5:45 के बीच था।

loksabha election banner

गीता कालोनी घाट पर पूजा अर्चना करतीं छठव्रती।

राजधानी दिल्ली सहित गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, हापुड़, रेवाड़ी में चार दिवसीय महापर्व छठ मनाया जा रहा है। आज पर्व का तीसरा दिन है। शुक्रवार को सुबह नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई और सोमवार को उषा अर्घ्य देने के साथ इसका समापन हो जाएगा।

गुरुग्राम के शीतला मंदिर के सामने बनाए गए छठ घाट में डूबते सूरज की आराधना करते व्रतधारी

36 घंटे का निर्जला उपवास जारी

छठ महापर्व की कड़ी में रविवार को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भी महिलाओं ने शनिवार को पूरे विधि-विधान से चूल्हे पर खरना का प्रसाद बनाया और रात को भोजन ग्रहण किया। इसके बाद से ही उनका निर्जला उपवास जारी है।

सोनिया विहार यमुना किनारे छठ घाट पर श्रद्धांलुओं की भीड़

सिर्फ अस्थाई घाट पर ही पूजा की अनुमति

दिल्ली में छठ पूजा समारोह के लिए 1100 स्थलों पर कृत्रिम घाट बनाए हैं। संजय सोंधी (एसडीएम करावल नगर) का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुसार यमुना में पूजा करने पर प्रतिबंध है। इसलिए यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं है। आदेश का पालन करवाने के लिए प्रशासन यमुना तट की ओर जाने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद करेगा। प्रशासन ने जिले में अस्थायी घाट बनाएं हैं, उन्हीं में पूजा करने की अनुमति दी गई है।

नोएडा की जेपी कासमास सोसाइटी में धूमधाम से शाम का अर्घ्य दिया गया। इस दौरान प्रोग्राम के मुख्य आयोजक साजेश सिन्हा, रंजीत सिंह, केडिया, ब्रजेश मिश्रा, बालमुकुंद सिंह, राजन और अभिजीत मौजूद रहे रहे।

लालू की बेटी व दामाद ने की छठ मैया की पूजा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और दामाद ने रेवाड़ी (हरियाणा) में छठ मैया की पूजा की। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी अनुष्का राव का विवाह रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव से हुआ है। अनुष्का राव पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू है। अनुष्का राव ने कहा कि छठ मैया की पूजा अर्चना वह अपनी माता राबड़ी देवी के साथ मायके में भी करती थी।

हरियाणा में आने के बाद भी उनको पूजा करने का अवसर मिला है तो वह खुद को सौभाग्यशाली मानती है। वहीं उनके पति विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि हमारे देश की यही विशेषता है कि हम एक सूत्र में बंधे हुए हैं। पूर्वांचल के त्योहार हमारे यहां जिस उत्साह से मनाए जा रहे हैं वह निश्चित तौर पर भारतीय संस्कृति की एकजुटता का परिचायक है। पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से अनुष्का राव और चिरंजीव राव को सम्मानित किया गया।

ऐसे होगा छठ का समापन

इस साल सप्तमी सोमवार को है और छठ व्रती धृति व रवियोग के शुभ संयोग में उदीयमान (उगते) सूर्य को दूध व जल से अर्घ्य देकर पारण करने के बाद चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेंगे। जानकारों के अनुसार, छठ व्रती सोमवार सुबह 6.27 बजे से 6.43 बजे तक भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सोमवार को सूर्य के उगने का समय अलग-अलग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.