विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: धर्म छिपाकर युवती को फंसाया, फिर बार-बार किया दुष्कर्म; अब पीड़िता ने पी लिया तेजाब

Published: Wed, 02 Jul 2025 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jul 2025 12:09 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रिहान नामक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और ...और पढ़ें

स्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर एक हिंदू युवती से संबंध बनाए।
स्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर एक हिंदू युवती से संबंध बनाए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुज इलाके में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक दूसरे धर्म की युवती से संबंध बनाए और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। 

वहीं, इससे परेशान युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान रिहान के रूप में हुई है। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित मोहम्मद रेहान पिछले कई सालों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी की मां ने पुलिस को उसका मोबाइल फोन भी उपलब्ध करवाया है, जिसमें आरोपित की वायस रिकॉर्डिंग है। रेहान एयरपोर्ट पर लोडर का काम करता था।

पुलिस ने उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।