विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Murder Case: साहिल ने साक्षी पर किए थे ताबड़तोड़ 34 वार, बात करना बंद किया तो आरोपी पर हुआ खून सवार

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 29 May 2023 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 04:58 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने सभी को दहला दिया है। ...और पढ़ें

साहिल ने साक्षी पर किए थे ताबड़तोड़ 34 वार, बात करना बंद किया तो हो गया था खून सवार
साहिल ने साक्षी पर किए थे ताबड़तोड़ 34 वार, बात करना बंद किया तो हो गया था खून सवार

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने सभी को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर को पत्थर से कुचला था।

पुलिस ने मामले में एक और खुलासा करते हुए बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार सुबह बी ब्लॉक में आरोपी ने लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपित मोहम्मद साहिल(20) शाहबाद डेयरी इलाके में ही रहता है और मेकैनिक का काम करता है।

पुलिस ने बुआ के घर से दबोचा

साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सामना होते ही कर दी हत्या

संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर का कहना है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे। कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार रात साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया था।

पुलिस को जानकारी मिलते ही शव कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया।

आउटर-नॉर्थ (दिल्ली) के एडीसीपी ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे, यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

स्वाति मालीवाल की आई प्रतिक्रिया

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम लड़की को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।