Move to Jagran APP

गंदगी फैलानों वालों के खिलाफ सख्त दिल्ली नगर निगम, काटे 25 हजार चालान

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने करीब 25 हजार ऐसे लोगों का चालान किया है जो सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैला रहे थे।

By Srishti VermaEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 12:12 PM (IST)
गंदगी फैलानों वालों के खिलाफ सख्त दिल्ली नगर निगम, काटे 25 हजार चालान
गंदगी फैलानों वालों के खिलाफ सख्त दिल्ली नगर निगम, काटे 25 हजार चालान

नई दिल्ली (निहाल सिंह)। स्वच्छता को लेकर दिल्ली नगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन उप-नियम 2017 लागू होने के बाद अब नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दक्षिणी निगम ने करीब 25 हजार ऐसे लोगों का चालान किया है जो सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैला रहे थे। दक्षिणी दिल्ली निगम के आयुक्त डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने 7 मई को निगम के सभी जोन को आदेश दिया था कि स्वच्छता के लिए दिल्ली नगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन उप-नियम 2017 के तहत कार्रवाई की जाए।

loksabha election banner

आयुक्त के आदेश के बाद निगम पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विभाग (डेम्स) विभाग के सफाई अधीक्षक (एसआइ), सहायक सफाई अधीक्षक (एएसआइ) ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत अब तक 25 हजार चालान किए जा चुके हैं। निगम से 31 मई तक मिले आंकड़ों के मुताबिक सेंट्रल जोन में 5,388 चालान किए गए हैं इससे निगम को 13,70,900 रुपये जुर्माने की राशि वसूल की है।

जून में सेंट्रल जोन द्वारा 220 चालान किए जा चुके हैं, इससे 37,100 रुपये निगम को मिले। वहीं पश्चिमी जोन में अभी तक 5121 चालान किए गए हैं। इससे निगम को 15,98,300 की राशि प्राप्त हुई। नजफगढ़ जोन में 4822 चलान किए गए हैं, इसमें 11,07,300 रुपये निगम ने वसूल किए। दक्षिणी जोन में 5524 चालान किए गए, जिससे 14 लाख 62 हजार 400 की राशि वसूली गई। 31 मई तक 21 हजार 78 चालान किए गए, जबकि आगे के 10 दिनों में चार हजार से अधिक चालान काटे गए हैं।

पालतू पशुओं के मल को खुद करना है साफ, नहीं तो लगेगा जुर्माना

ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होगी जो पालतू पशुओं को सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में मल त्याग कराते हैं। नियमों के मुताबिक उन पालतू पशुओं के मालिकों पर कार्रवाई की जा सकती है। उन 500 रुपये का चालान हो सकता है।

निगम के अधिकारियों को है मोबाइल से चालान करने का अधिकार

स्वच्छता को लेकर आयुक्त के आदेश मिलने के बाद निगम के एसआइ और एएसआइ को गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार मिल गया है। इसके बाद निगम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है। सभी एसआइ और एएसआइ विभिन्न स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर नजर रख रहे हैं। इसमें मौके पर पकड़े जाने के बाद पहले अधिकारी मोबाइल से फोटो खींचते हैं फिर उसी समय दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मोबाइल एप से चालान काट देते हैं।

निगम में साफ सफाई बनाए रखने के लिए निगम के कर्मचारी कड़ी मेहनत करते हैं और इसके लिए वह दिन-रात काम करते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर गंदगी देखने को मिल जाती है, इसके लिए लोगों के व्यवहार में बदलाव आना जरूरी है, क्योंकि लोग कहीं भी कूड़ा फेंक देते हैं। इसलिए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

-डॉ. पुनीत कुमार गोयल, आयुक्त, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.