विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिगरेट पीने के लिए मांगे 10 रुपये, नहीं देने पर आया गुस्सा; नाबालिगों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Published: Sat, 02 Nov 2024 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2024 03:05 PM (IST)

दिल्ली के आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति पर दो नाबालिगों ने चाकू से हमला कर दिया। सिगरेट ...और पढ़ें

आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास नाबालिगों ने शख्स से किया ताबड़तोड़ हमला। फाइल फोटो
आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास नाबालिगों ने शख्स से किया ताबड़तोड़ हमला। फाइल फोटो

HighLights

  1. 50 वर्षीय घायल को पुलिस ने अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी
  2. मॉडल टाउन पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपितों को दबोचा

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास पार्क में बैठे एक शख्स से दो नाबालिगों ने सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर नाबालिगों ने शख्स पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने घायल को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपित दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय राम बच्चन बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले हैं। यहां आजादपुर में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं।

गुस्से में शख्स ने मारा आरोपियों को थप्पड़ तो उन्होंने...

शुक्रवार की रात वह आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास पार्क में बैठे हुए थे। तभी दो नाबालिग इनके पास आए और इनसे सिगरेट पीने के नाम पर 10 रुपये मांगने लगे। पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया। लेकिन नाबालिग नहीं माने।

वह बार-बार शख्स को परेशान करने लगे। जिससे गुस्से में आकर उस शख्स ने इनमें से एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दोनों नाबालिग यहां से चले गए। थोड़ी देर बाद चाकू लेकर आए और बुजुर्ग पर हमला कर दिया।

बुजुर्ग के शरीर पर तीन चाकू के निशान मिले हैं। घायल का इलाज पास के ही अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को दबोच लिया था।

पहले भी हुईं दिल्ली में ऐसी घटनाएं

  • फरवरी 2024: जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक नाबालिग छात्र ने स्कूल में पढ़ने वाले चार सहपाठियों पर किया चाकू से हमला।
  • 24 दिसंबर 2023: भजनपुरा इलाके में सहपाठियों की पिटाई से गई छात्र की जान।
  • 28 नवंबर 2023 : करावल नगर इलाके में स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र पर नाबालिग सहपाठी ने किया चाकू से हमला।
  • आठ नवंबर 2023: खजूरी इलाके में रंजिश के चलते तीन नाबालिगों ने ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर चाकू से वार किया
  • 28 सितंबर 2023: वेलकम की जनता मजदूर कालोनी में कैब चालक पर नाबािलग ने गोली चलाई थी, इसमें चालक बाल-बाल बचा
  • 11 जून 2023: न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र की भगत सिंह कालोनी में नाबालिग ने छात्र पर चाकू से हमला किया था
  • पांच जून 2023 : गोकलपुरी थाना क्षेत्र में पिटाई की बदला लेने के लिए नाबालिग ने की थी युवक की हत्या
  • 20 मार्च 2023 : नेबसराय इलाके में नाबालिग ने लूटपाट का विरोध करने पर की थी बुजुर्ग की हत्या।
  • 10 मार्च 2023: महरौली इलाके में शैंपू खरीदने के दौराने हुए विवाद में तीन नाबालिगों ने एक युवक की थी हत्या।
  • 08 मार्च 2023: तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में होली के दिन स्कूटी टकराने के विवाद में एकक नाबालिग ने की थी युवक की हत्या।
  • 30 जनवरी 2023: कालकाजी इलाके में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक नाबालिग की हत्या।