PM मोदी के खिलाफ देशभर में पोस्टर लगा रही आम आदमी पार्टी, 10 अप्रैल को विश्वविद्यालयों में अभियान चलाएगी AAP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी देशभर में पोस्टर अभियान चला रही है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे देश के अंदर मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी देशभर में पोस्टर अभियान चला रही है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे देश के अंदर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
22 राज्यों में चलाया जा रहा अभियान
आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आज देशभर में आम आदमी पार्टी 'मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान चला रही है। ये अभियान 22 राज्यों में चलाया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने, बेरोजगारी दूर करने की जगह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ख़त्म करने में लगे हुए हैं।
देश को बचाना है
अनपढ़ प्रधानमंत्री को हटाना है#Modi_Hatao_Desh_Bachao
📍Chhattisgarh pic.twitter.com/WYultgV5rU— AAP (@AamAadmiParty) March 30, 2023
गोपाल राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में समस्याओं का समाधान निकालने की जगह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर लगे हुए हैं। भारत में आज तानाशाही व्यवस्था लागू करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए देश अब निराश हो रहा है।
10 अप्रैल को विश्वविद्यालयों में अभियान चलाएगी AAP
उन्होंने पोस्टर अभियान को लेकर कहा कि किसानों से वादा करके भी मोदी जी ने पूरा नहीं किया। किसी की भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ये देश किसी की ज़िद पूरी करने के लिए नहीं है। इस अभियान का दूसरा चरण 10 अप्रैल को होगा, देशभर की विश्वविद्यालयों में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे देश के अंदर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
अगले चरण में आगामी 10 अप्रैल से देश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगाए जाएंगे।#ModiHataoDeshBachao pic.twitter.com/f5yz3pr4KC— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) March 30, 2023
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश की समस्याओं को ख़त्म करने की जगह प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष और संविधान को ख़त्म करने में लगे हैं। हम एक सिंपल सवाल पूछ रहें हैं- क्या देश का पीएम पढ़ा-लिखा होना चाहिए? क्या बीजेपी- दिल्ली पुलिस मानती है कि PM पढ़ा-लिखा नहीं होना चाहिए?