Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast : दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड ने दिखाया रंग, जानें सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम

मंगलवार की सुबह भी कोहरे की संभावना कम है लेकिन न्यूनतम तापमान महज 7 डिग्री रह सकता है। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 07:32 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 07:32 AM (IST)
Delhi Weather Forecast : दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड ने दिखाया रंग, जानें सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Forecast : दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड ने दिखाया रंग, जानें सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नवंबर भले ही अपेक्षाकृत गर्म रहा हो, लेकिन दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड का आलम यह रहा कि रविवार और सोमवार को दो दिन लगातार तापमान में कमी आई और सोमवार इस सर्दी का अबतक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान महज 8 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। लोदी रोड पर तो न्यूनतम तापमान और भी कम महज 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा।

loksabha election banner

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 97 फीसद रहा। हालांकि सोमवार को कोहरे का असर कुछ कम हुआ। इससे सोमवार को दृश्यता में भी सुधार हुआ। मंगलवार की सुबह भी कोहरे की संभावना कम है, लेकिन न्यूनतम तापमान महज 7 डिग्री रह सकता है। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से शनिवार तक कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लेकिन हवा कम होने के बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। बुधवार से आंशिक तौर पर बादल भी देखने को मिलेंगे। शनिवार को अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान इस हफ्ते 7 से 8 डिग्री पर बना रहेगा।

पिछले साल के मुकाबले नवंबर अपेक्षाकृत गर्म रहा 

दो दिन से भले ही दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने लगी हो, लेकिन नवंबर अपेक्षाकृत गर्म ही रहा है। इस माह अधिकतम तापमान सामान्य रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बारिश इस माह सिर्फ 1.1 मि.मी. दर्ज हुई, जोकि सामान्य से 80 फीसद कम है। मौसम विज्ञानी इस बदलाव को जलवायु परिवर्तन के असर से भी जोड़कर देख रहे हैं।

नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार भी यह औसतन 28.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा। हालांकि 4, 8, 15 व 29 तारीख को यह सामान्य से कम और 7, 22, 27 और 28 तारीख को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। सात नवंबर को अधिकतम तापमान सर्वाधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर में अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकार्ड 3 नवंबर 2001 के नाम है जब यह 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इसी तरह नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है जबकि इस बार यह 2.1 डिग्री अधिक यानी 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 तारीख को 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस महीने का ऑल टाइम रिकार्ड 28 नवंबर 1938 के नाम है जब यह 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

 दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.