Move to Jagran APP

DMRC Chief Mangu Singh: मंगू सिंह का कार्यकाल छह माह और बढ़ाया, 31 मार्च तक बने रहेंगे पद पर

DMRC Chief Mangu Singh मंगू सिंह का दिल्ली मेट्रो रेल निगम में बतौर प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकाल इस महीने 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था। अब वह 31 मार्च 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 12:23 PM (IST)
DMRC Chief Mangu Singh: मंगू सिंह का कार्यकाल छह माह और बढ़ाया, 31 मार्च तक बने रहेंगे पद पर
DMRC Chief Mangu Singh: मंगू सिंह का कार्यकाल छह माह और बढ़ाया, 31 मार्च तक बने रहेंगे पद पर

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]।  दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक के पद पर मंगू सिंह का कार्यकाल छह माह और बढ़ा दिया गया है। परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने इस बाबत आदेश जारी किया है। बता दें कि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के निर्देश पर परिवहन विभाग ने इस संबंध में कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था, जिस पर केंद्र ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी। इसमें दिल्ली सरकार ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से सिफारिश की थी कि मंगू सिंह को मार्च 2022 तक विस्तार दिया जाए। मंगू सिंह का प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकाल इस महीने 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था। अब वह 31 मार्च, 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे।

loksabha election banner

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सिंह के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने की मंजूरी दी है।

बता दें कि डीएमआरसी में दिल्ली सरकार और केंद्र की समान हिस्सेदारी है और इसके प्रबंध निदेशक को हमेशा केंद्र की सहमति से राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाता है। मंगू सिंह के लिए यह चौथा विस्तार है। मंगू सिंह शुरू से ही डीएमआरसी का हिस्सा रहे हैं। वह डीएमआरसी के दूसरे प्रबंध निदेशक हैं जिन्हें इतना लंबा विस्तार दिया गया है। उन्होंने 31 दिसंबर, 2011 को ई श्रीधरन के बाद मेट्रो में पदभार ग्रहण किया था। उनको पहला विस्तार दिसंबर 2016 में और दूसरा साढ़े तीन महीने के लिए 15 दिसंबर, 2020 को मिला, जो 31 मार्च 2021 को समाप्त हो गया। दिल्ली सरकार ने इस साल मार्च में ¨सह के कार्यकाल को फिर छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। मंगू सिंह का चौथा विस्तार ऐसे समय में होगा जब डीएमआरसी महामारी के कारण बड़े वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार का कार्य पूरा कराया है। इस समय मेट्रो के पहले चरण और दूसरे चरण की परियोजनाओं के दौरान बनाए गए संयुक्त नेटवर्क की तुलना में मेट्रो नेटवर्क की लंबाई दोगुनी हो गई है। मंगू सिंह ने 1981 में इंडियन रेलवे सर्विसेज आफ इंजीनियर्स की परीक्षा पास की और विभिन्न पदों पर भारतीय रेलवे के साथ रहे। वह 1997 में मुख्य परियोजना प्रबंधक के रूप में डीएमआरसी में शामिल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.