Delhi Metro News: यात्रीगण ध्यान दें! मैजेंटा लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी
Delhi Metro News मजेंटा लाइन पर मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। डीएमआरसी के मुताबिक मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। (file Photo)
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अगर सुबह समय से ऑफिस और कॉलेज पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल
आज बुधवार को मजेंटा लाइन पर मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। डीएमआरसी के मुताबिक मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है।
वहीं, दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा चल रही है। हालांकि, डीएमआरसी ने अब तक देरी की वजह का खुलासा नहीं किया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सफर में देरी को लेकर कई यात्रियों ने ट्विटर के जरिए असुविधा का अनुभव साझा किया है।
Magenta Line Update
Delay in services from Janakpuri West to Botanical Garden.
Normal service on all other lines.— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) May 31, 2023