Move to Jagran APP

Delhi Metro Facts: ये है दिल्ली मेट्रो का सबसे छोटा रूट, महज 4 स्टेशनों पर दौड़ती है ट्रेन

दिल्ली को हर कोने से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो आज लोगों के लिए ट्रांसपोटेशन का अभिन्न अंग बन गई है। आज हम आपको मेट्रो के सबसे छोटे रूट के बारे में बता रहे हैं जिस पर महज 4 स्टेशन हैं।

By Nitin YadavEdited By: Nitin YadavPublished: Sun, 30 Apr 2023 01:42 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2023 01:42 PM (IST)
Delhi Metro Facts: ये है दिल्ली मेट्रो का सबसे छोटा रूट, महज 4 स्टेशनों पर दौड़ती है ट्रेन
ये है दिल्ली मेट्रो का सबसे छोटा रूट, महज 4 स्टेशनों पर दौड़ती है ट्रेन।

नई दिल्ली, जागरण ऑनलाइन डेस्क। राजधानी के दिल की धड़कन बन चुकी दिल्ली मेट्रो हर रोज लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचती है। 24 दिसंबर, 2002 को लगभग साढ़े 8 किलोमीटर लंबे शाहदरा-तीस हजारी कॉरिडोर से शुरू हुई दिल्ली मेट्रो आज लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी है और शहर के हर कोने को आपस में जोड़ती है, लेकिन आज हम आपको DMRC के सबसे छोटे रूट के बारे में बता रहे हैं, जिस पर महज 4 स्टेशन हैं।

loksabha election banner

ये है दिल्ली मेट्रो का सबसे छोटा रूट

391 किलोमीटर लंबे एरिया में 286 स्टेशनों को जोड़ती दिल्ली मेट्रो का सबसे छोटा रूट ग्रे लाइन है जो द्वारका से धंसा बस स्टैंड के बीच चलती है। इस लाइन पर कुल 4 स्टेशन हैं। इसे दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन कहा जाता है। ग्रे लाइन की कुल लंबाई 5.19 किलोमीटर है।

कब शुरू हुआ दिल्ली मेट्रो का सबसे छोटा रूट

द्वारका को ढांसा बस स्टैंड को जोड़ने वाली ग्रे लाइन मेट्रो की शुरुआत द्वारका से नजफगढ़ भाग का लोकार्पण 4 अक्टूबर, 2019 किया गया था। इस का ढांसा बस स्टैंड तक विस्तार दिसंबर, 2020 में शुरू होने था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसके निर्माण कार्य पूरा न होने पाने की वजह से इसको 18 सितंबर, 2021 को खोला गया था।

DMRC ने मेट्रो लाइनों को अलग अलग नाम दिया गया है। साथ ही इन्हें अलग रंग से दर्शाया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

  • ब्लू लाइन- इस लाइन पर मेट्रो द्वारका सेक्टर-21 और आनंद विहार के बीच चलती है। साथ ही मेट्रो द्वारका सेक्टर-21 और वैशाली के बीच भी चलती है। इस पर कुल 57 मेट्रो स्टेशन हैं।
  • येलो लाइन- इस लाइन पर हुड्डा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के बीच चलती है। इस पर कुल 37 मेट्रो स्टेशन हैं।
  • ग्रीन लाइन- कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ के बीच चलती है, जिस पर 23 स्टेशन हैं।
  • रेड लाइन- यहां रिठाला से शहीद स्थल के बीच मेट्रो चलती है, जो 29 स्टेशन पर रुकती है।
  • पिंक लाइन- मजलिस पार्क से शिव बिहार के बीच चलती है और 38 स्टेशन हैं।
  • ग्रे लाइन- द्वारका से धंसा के बीच चलती है, इस पर कुल चार स्टेशन हैं। इसे दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन कहा जाता है।
  • मजेंटा लाइन- जनकपुरी वेस्ट और बॉटनिकल गार्डन के बीच चलती है। यहां 25 स्टेशन हैं।
  • सिल्वर लाइन- इस पर काम चालू है और तुगलकाबाद से एरोसिटी के बीच चलेगी।
  • एक्वा लाइन- यह लाइन नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की है। इस पर कुल 21 स्टेशन हैं। इसे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन से जोड़ने की तैयारी चल रही है।
  • रेपिड मेट्रो- यह मेट्रो गुरुग्राम (हरियाणा) में चलती है, जो दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है।
  • वायलेट लाइन- कश्मीरी गेट से राजा महर सिंह के बीच चलती है और 34 मेट्रो स्टेशन हैं।
  • ऑरेंज लाइन- यह एयरपोर्ट लाइन है, जो नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 के बीच चलती है। इस पर कुल छह स्टेशन हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.