Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर AAP ने रचा इतिहास, जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Wed, 07 Dec 2022 06:20 PM (IST)

    Delhi MCD Election 2022 Result दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। निगम का चुनाव जीतकर AAP इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब पार्टी ने पहली बार निगम में जीत हासिल की है।

    Hero Image
    दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर AAP ने रचा इतिहास, जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। निगम का चुनाव जीतकर AAP इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है, जब पार्टी ने पहली बार निगम में जीत हासिल की है। 134 सीटों के साथ जीत दर्ज कर AAP अपना मेयर (महापौर) बनाएगी। इस बार दिल्ली में 2014 और 2017 से भी कम मतदान हुआ था। 22 मई को एकीकरण के बाद दिल्ली में पहली निगम के चुनाव हुए थे। 250 वार्डों पर 1349 प्रत्याशी मैदान में थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली नगर निगम चुनाव (कब कौन जीता)

    वर्ष                                   कौन जीता

    1958                       किसी को बहुमत नहीं

    1962                                  कांग्रेस

    1967                       जनसंघ (अब भाजपा)

    1972                       जनसंघ (अब भाजपा)

    1977                       जनता पार्टी (अब भाजपा)

    1983                                  कांग्रेस

    1997                                  भाजपा

    2002                                  कांग्रेस

    2007                                  भाजपा

    2012                                  भाजपा

    2017                                  भाजपा

    2022                                  भाजपा

    • आम आदमी पार्टी (AAP) ने नगर निगम चुनाव में 134 वार्डों पर जीत दर्ज की है। 15 सालों से निगम पर काबिज भाजपा ने 106 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने 9 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।
    • दोनों दलों ने सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने की उम्मीद जताई, जिसमें भाजपा ने चौथी बार चुनाव जीतने का दावा किया, जबकि आप ने चुनाव जीतने का भरोसा जताया।
    • शुरू के रुझानों में भाजपा आधी सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन दोपहर होने से पहले बाजी पलट गई। फिर मूमेंट AAP की ओर शिफ्ट हो गया। अरविंद केजरीवाल की पार्टी दोपहर तक बहुमत हासिल करने में कामयाब रही।
    • आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के साथ ही राउज एवेन्यू स्थिति आप कार्यालय पर जश्न का माहौल शुरू हो गया। कार्याकर्ता ढोल, बैंड-बाजे को बजाते हुए नाचने लगे और नारे लगाने लगे। बच्चे भी अरविंद केजरीवाल की तरह ड्रेस पहनकर जश्न मनाने पहुंचे।
    • मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।
    • अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम में AAP की जीत के बाद संबोधन में कहा कि उन्होंने मुझे बिजली पानी की जिम्मेदारी दी है, हमने उसे ठीक किया है। अब नगर निगम की जिम्मेदारी दी है हम रात दिन काम करेंगे, नगर निगम को ठीक करेंगे, कूड़े की समस्या दूर करेंगे, और भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम भाजपा और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं। केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं, हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। हम सब भ्रष्टाचार दूर करेंगे।
    • अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं सब लोगों को कहना चाहता हूं कि हम गाली गलौज करने नही आए हैं। हमें कोई भी उकसाए हम गाली गलौज नही करेगें। हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। मैं अपने लोगों से कहना चाहता हूं कि कोई अहंकार नहीं करना है। सभी अपने-अपने इलाके में जाएंगे और शांतिपूर्वक जश्न मनाएंगे।
    • भाजपा के तीनों मेयर चुनाव हार गए हैं। वहीं, सुल्तानपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बॉबी ने कांग्रेस के प्रत्याशी वरुणा ढाका को 6714 वोटों से हराया है।
    • 4 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार में जो हाई-डेसिबल लड़ाई लड़ी गई थी, उसमें दोनों पार्टियों (भाजपा, आप) द्वारा चुनाव जीतने के दावे और प्रतिदावे देखे गए, हालांकि, यह 7 की दोपहर तक तस्वीर साफ हो गई।
    • कांग्रेस को लेकर एग्जिट पोल में कोई ऐसी भविष्वाणी नहीं की गई, जो किसी भी पार्टी के लिए चुनौती हो। पार्टी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर ज्यादा फोकस करने की वजह से दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में जमीन पर नहीं उतरी।
    • चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी और भाजपा ने बड़े नेता जमीन पर उतारे। AAP की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंजाब सीएम भगवंत मान भी प्रचार में जुटे। वहीं, भाजपा से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई नेताओं, सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों थे। BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 13 केंद्रीय मंत्री, 10 सांसद, चार मुख्यमंत्री और 3 पूर्व मुख्यमंत्री थे।
    • दिल्ली नगर निगम में पहले 272 वार्ड और तीन निगम हुआ करते थे। 22 मई को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) तीनों निगमों को मिलाकर एक दिल्ली नगर निगम बना दिया गया। वार्डों की संख्या भी 250 हो गई। पहले तीन मेयर हुआ करते थे और एक ही मेयर हुआ करेगा।

    ये भी पढ़ें- MCD Chunav Result Ward Winner List 2022: AAP के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, यहां जानें हर वार्ड का हाल