Move to Jagran APP

दिल्ली नगर निगम: देरी पहुंचे तो कटेगा वेतन, बिना सूचना के अनुपस्थित होने पर हो जाएगा निलंबन

उपायुक्त के आदेश के अनुसार दफ्तर का समय नौ बजे का है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर उपस्थित हो। ऐसा न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 11:05 PM (IST)
दिल्ली नगर निगम: देरी पहुंचे तो कटेगा वेतन, बिना सूचना के अनुपस्थित होने पर हो जाएगा निलंबन
दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस जोन ने जारी किया आदेश।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। निगम एकीकरण के बाद प्रशासन सख्त हो रही है। इसी कड़ी में एमसीडी के सिविल लाइंस जोन की उपायुक्त प्रिंस ने सख्त आदेश जारी किया है। जिसमें समय पर दफ्तर न पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा, वहीं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का निलंबन तक किया जाएगा। इतना ही नहीं सभी को हाजिरी लगाने के लिए मोबाइल एप का ही इस्तेमाल करना होगा। आफलाइन हाजिरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी- अधिकारी होंगे निलंबित

उपायुक्त के आदेश के अनुसार दफ्तर का समय नौ बजे का है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर उपस्थित हो। ऐसा न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाएगा। इसके साथ ही उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

मोबाइल से लगेगी हाजिरी

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने मोबाइल फोन में हाजिरी के लिए निगम द्वारा जारी एप को डाउनलोड कर लें, क्योंकि हाजिरी केवल एप द्वारा ही मान्य होगी। जिन लोगों ने एप डाउनलोड नहीं किया है वह तुरंत मोबाइल में डाउनलोड करके उसका उपयोग शुरू करें। उल्लेखनीय है कि निगम के एप पर हाजिरी लगाने के लिए दफ्तर में पहुंचकर अपनी सेल्फी के साथ लोकेशन को अपलोड करना होता है। यह समय सुबह अधिकतम नौ बजे का है। इसी प्रकार दफ्तर से छुट्टी के समय अपनी दफ्तर की लोकेशन के साथ सेल्फी अपलोड करनी होती है। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम ने बायोमेट्रिक से हाजिरी की सुविधा बंद कर दी थी। इसी दौरान निगम के सभी कार्यालयों में मोबाइल एप से हाजिरी की व्यवस्था शुरू की गई थी।

आदेश एक जोन का लेकिन हडकंप सभी जोन में

सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त द्वारा निकाले गए आदेश का हड़कंप सभी जोन में हैं। बृहस्पतिवार को निकाले गए इस आदेश के अनुपालन में दूसरे जोन में भी असर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर कर्मचारी और अधिकारी अब समय पर आने लग गए हैं। हालांकि, कई अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल से हाजिरी लगाने में दिक्कतों का सामना करना भी पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते कर्मचारियों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.