Move to Jagran APP

Delhi MCD Election: मनीष सिसोदिया ने आप प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली नुक्कड़ सभाएं, BJP पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को त्रिलोकपुरी कोंडली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों में आप के प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं। इनमें उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पिछले 15 सालों से भाजपा निगम की सत्ता में है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Thu, 01 Dec 2022 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 08:58 PM (IST)
Delhi MCD Election: मनीष सिसोदिया ने आप प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली नुक्कड़ सभाएं, BJP पर साधा निशाना
पिछले 15 सालों से भाजपा निगम की सत्ता में है। (फोटो जागरण )

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को त्रिलोकपुरी, कोंडली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों में आप के प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। इनमें उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पिछले 15 सालों से भाजपा निगम की सत्ता में है। इस दौरान उसे जो काम करने चाहिए थे, वे नहीं किए। बल्कि सिर्फ लोगों की जेबें साफ कीं। सिसोदिया ने लोगों से कहा कि कूड़े के पहाड़ के साथ सेल्फी लेकर रख लें। क्योंकि निगम में आप के आते ही ये गायब होने शुरू हो जाएंगे।

loksabha election banner

दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनेगा दिल्ली- सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि निगम में आते ही सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने स्थायी करने का भी आश्वासन दिया। कहा कि हम लोग मिलकर दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे। दिल्ली में सरकार बनने के बाद आप के प्रयासों से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबरदस्त काम किया। आज दुनिया में यहां के शिक्षा माडल की प्रशंसा हो रही है।

केजरीवाल बदल सकते है वार्ड की रंगत

सिसोदिया ने कहा कि निगम का मुख्य काम सफाई का है। लेकिन भाजपा के नेता पिछले 15 सालों से ये काम छोड़कर लोगों की जेबें साफ कर रहे हैं। भाजपा को लोगों ने 15 साल दिए। लेकिन इनसे कुछ नहीं हुआ। अब और नहीं। अब हमें भाजपा-कांग्रेस की चिंता नहीं बल्कि अपने वार्ड की बेहतरी और बच्चों के भविष्य की चिंता है। अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो हमारे वार्ड की रंगत बदल सकते हैं और हमारे बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है और निगम में भी आप का आना तय है। ऐसे में अगर किसी वार्ड से भाजपा का पार्षद बन गया तो वह पूरे कार्यकाल लड़ता ही रहेगा। जनता के काम रूकवाएगा।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: चुनाव से पहले सामने आए कई फर्जी वोटर कार्ड, शिकायत के बाद भी मतदाता सूची से नहीं हटे नाम

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: पूर्वांचलियों को लुभाने में जुटी भाजपा, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ उतरे मैदान में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.