Move to Jagran APP

Delhi MCD Election: BJP के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दिल्ली MCD चुनाव में उम्मीदवारों को मिलेगा DSGPC का साथ

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee) ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने का फैसला लिया है। उम्मीदवारों को अब सिखों का भी समर्थन मिलेगा।

By Santosh Kumar SinghEdited By: JP YadavPublished: Sat, 26 Nov 2022 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 03:19 PM (IST)
Delhi MCD Election: BJP के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दिल्ली MCD चुनाव में उम्मीदवारों को मिलेगा DSGPC का साथ
सिख दंगा पीड़ितों के साथ ज्यादती की गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। चुनाव में अब उसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee) का साथ मिल गया है। इसका ऐलान करते हुए डीएसजीएमसी के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के संरक्षक हरमीत सिंह कालका ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा डीएसजीएमसी व सिखों को हरसंभव मदद कर रही है। सिखों की हत्या करने वालों को सरकार ने जेल के अंदर पहुंचाया है। दिल्ली में सिख विश्वविद्यालय बनाने और बंदी सिखों को रिहा करने को लेकर सरकार से बात चल रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे के दोषियों को संरक्षण देती है। हरमीत सिंह कालका ने दिल्ली में सत्ता आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने पंजाबी भाषा को नुकसान पहुंचाया है।

सिख दंगा पीड़ितों के साथ ज्यादती

उन्होंने कहा कि सिख दंगा पीड़ित परिवारों को उनके फ्लैट का मालिका हक नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें भारी भरकम बिजली बिल भेजा जा रहा है। आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों की वजह से सिख दंगा पीड़ितों को दिक्कत पेश आ रही है। 

पीएम मोदी करा रहे विकास कार्य

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों को मोदी सरकार न्याय दिला रही है।  भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुओं के स्थान का विकास कर रहे हैं। सरकार के सहयोग से गुरुओं से जुड़े दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है।

कांग्रेस की राह पर आम आदमी पार्टी सरकार

आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया गया है। पंजाब में AAP सिखों व हिंदुओं के बीच दरार पैदा करना चाहती है। आम आदमी पार्टी भी अब कांग्रेस की राह पर ही चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.