Move to Jagran APP

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP जीती तो सबको घुमाएंगे अयोध्या, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। फिर डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार नगर निगम में AAP जीती तो सबको अयोध्या घुमाया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Tue, 29 Nov 2022 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 12:33 PM (IST)
Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP जीती तो सबको घुमाएंगे अयोध्या, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi MCD Election 2022:दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को दिल्ली में रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह  पिछली बार (विधानसभा जीतने पर) रामेश्वरम घुमाया था, उसी तरह इस बार नगर निगम में आम आदमी पार्टी जीती तो सबको अयोध्या घुमाया जाएगा।

prime article banner

भाजपा को बताया वीडियो बनाने वाली कंपनी

वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अब एक वीडियो कंपनी बन गयी है। हर शुक्रवार एक वीडियो जारी करती है। भाजपा सुबह फिल्म रिलीज करती है और शाम तक वह फ्लॉप शो साबित होता है। भाजपा की पिक्चर में न डांस होता है न गाना।

कूड़े को लेकर सीएम केजरीवाल का भाजपा पर हमला

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कूड़े के मुद्दे पर कहा कि मुझे गाली देने से दिल्ली का कूड़ा साफ नहीं हो जाएगा। भाजपा ने एमसीडी में काम किया होता तो आज चुनाव में उन्हें 17 मंत्री और सीएम प्रचार के लिए नहीं उतारना पड़ता।

सत्येंद्र जैन की वीडियो को लेकर अमासान

गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के चार वीडियो जारी किए, जिसमें उन्हें तिहाड़ जेल में कई सुविधाओं का लाभ लेते देखा गया। इस वीडियो से दिल्ली की राजनीति में उबाल आ गया। भाजपा ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर अपने नेताओं को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Delhi Murder Case: 'बच्चों पर बुरी नीयत रखता था तो बेटे ने उसको मार डाला', कैमरे के सामने पूनम का कबूलनामा

Delhi Murder: 18 दिन के अंतर में हुई थी श्रद्धा और अंजन की हत्या, दोनों मर्डर की समानताओं से चकरा गई थी पुलिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.