Move to Jagran APP

Delhi MCD Election: महिला के सवाल पर खूब लगे ठहाके, अरविंद केजरीवाल जमकर हंसे और बोले- 'अभी उतनी ठंड नहीं आई'

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान एक वाकया ऐसा हुआ कि अरविंद केजरीवाल भी हंसने के लिए मजबूर हो गए। दरअसल महिला का सवाल पूछने का अंदाज ही ऐसा था कि लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए इनमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 30 Nov 2022 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 02:11 PM (IST)
Delhi MCD Election: महिला के सवाल पर खूब लगे ठहाके, अरविंद केजरीवाल जमकर हंसे और बोले- 'अभी उतनी ठंड नहीं आई'
डोर टू डोर कैंपेन के दौरान महिला के सवाल पर जमकर हंसे लोग।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। गुजरात से लौटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जोरशोर से MCD Election 2022 के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। मंगलवार से ही उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में वह बुधवार को कमलानगर इलाके में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। वहीं, इससे पहले मंगलवार को डोर टू डोर कैंपेन के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिस पर न केवल खुद अरविंद केजरीवाल हंसे, बल्कि प्रचार के दौरान सैकड़ों लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। 

loksabha election banner

हुआ यूं कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कई इलाकों में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान एक गली में चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला के सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, इस महिला ने अरविंद केजरीवाल से पूछा- ‘सर आपने मफलर नहीं पहना’? महिला का यह सवाल सुनते ही वहां खड़े सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। अरविंद केजरीवाल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।  

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी अब चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा चुकी है। AAP के सभी स्टार प्रचारक सड़कों पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। कमजोर सीटों पर आप के प्रभावशाली नेता जा रहे हैं। गुजरात में चुनाव प्रचार करने के बाद केजरीवाल दिल्ली आ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में प्रचार भी शुरू कर दिया है। 

दिल्ली नगर निगम को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार को लेकर योजना यह बनाई है कि कार्यकर्ता दूसरे दलों से लोगों के की तरह आराेप-प्रत्यारोप पर ध्यान नहीं दें, वे काम की बात करें। लाेगों से कूड़े पर बात करें, नगर निगम की समस्याओं पर बात करें, नगर निगम में काम करने की घटिया प्रणाली पर बात करें कि आवेदन करने के बाद भी महीनों तक काम नहीं होता है। किस तरह मकान बनाने में या छाेटा-मोटा निर्माण के लिए भी उनके पैसे लिए जाते हैं।

कई बार पैसे देने के बाद भी संपत्तियों को नगर निगम बुक कर देता है।कार्यकर्ता जनसंवाद में जनता से इस सब पर चर्चा कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने पर क्या काम होंगे उन पर चर्चा हो रही है।वहीं पार्टी के 43 स्टार प्रचारक नुक्कड़ सभाओं और डाेर टू डोर कार्यक्रम में अपनी रणनीति के तहत भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। पार्टी के 61 विधायक पिछले आठ दिन से इस मौसम में पसीना बहा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.