विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Rain: दमघोंटू प्रदूषण से दिल्ली को मिलेगी राहत, बढ़ेगी ठंड; राजधानी में आज हो सकती है हल्की बारिश

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 26 Nov 2023 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2023 12:40 AM (IST)

Rain in Delhi राजधानी में रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। सुबह में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में जताई बारिश की संभावना।
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में जताई बारिश की संभावना।

HighLights

  1. दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, गिरेगा तापमान।
  2. दिल्ली में रविवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया एक्यूआई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है। साथ ही अब वो सर्दी का एहसास भी करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी में रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। सुबह में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में तापमान सामान्य रहा।

इस वजह से दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसलिए अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन आकाश में बादल छाए रहने के बाद 30 नवंबर को आकाश साफ हो जाएगा।

इसके बाद एक दिसंबर से ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली का AQI, गोपाल राय बोले- NCR से राजधानी में आ रहा प्रदूषण

दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार शाम को 375 दर्ज किया गया। इससे राजधानी की वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार का एक्यूआई 348 पहुंच गया था।