विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: शास्त्री पार्क में रुपयों के विवाद में व्यक्ति को मारी गोली, आरोपित की तलाश में पुलिस

By Ritu RanaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 30 Nov 2023 05:02 PM (IST)

Delhi Crime News दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद में आरोपित ने अपने मौसा को गोली ...और पढ़ें

शास्त्री पार्क में रुपयों के विवाद में व्यक्ति को मारी गोली
शास्त्री पार्क में रुपयों के विवाद में व्यक्ति को मारी गोली

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद में आरोपित ने अपने मौसा को गोली मार दी। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मोहम्मद ताजिम परिवार के साथ शास्त्री पार्क बुलंद मस्जिद के पास रहता है। आरोपित मोहम्मद अरसलाम शास्त्री पार्क डीडीए फ्लैट्स में रहता है।

बेटे के साथ घर लौट रहा था पीड़ित

पुलिस पीड़ित के बेटे मोहम्मद समीर के बयान पर प्राथमिकी पंजीकृत करके मामले की जांच में जुट गई है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. जाय टिर्की ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे उन्हें शास्त्री पार्क में किसी को गोली लगने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

पीड़ित अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर चांदनी चौक स्थित अपनी स्क्रैप की दुकान से घर लौट रहे थे। शास्त्री पार्क जीरो पुश्ता के पास आरोपित ने अपने मामा इंतजार और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित पर गोली चला दी। उनकी दाहिनी जांघ में गोली लग गई और वह घायल हो गए।

जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी

उनके बेटे उन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपित के पिता व अपने साढू शमशाद को करीब 2.78 लाख रुपये दिए थे। जिस कारण दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। उनका साढ़ू परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहता है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।