विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: 15 दिन से बंद पड़े फ्लैट से आई बदबू तो पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, सड़ी-गली हालत में मिली महिला की लाश

By shani sharmaEdited By: Pooja Tripathi
Published: Sat, 09 Dec 2023 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2023 02:16 PM (IST)

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से शनिवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो

HighLights

  1. फ्लैट से आने लगी बदबू तो पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई
  2. पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो एक महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से शनिवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। 

दरअसल मालवीय नगर थाना इलाके के खिड़की एक्सटेंशन में एक युवती का सड़ा हुआ शव फ्लैट में मिला है। बदबू आने पर आज पड़ोस के लोगों ने पुलिस को कॉल किया।

करीब 15 दिन पुराना है शव

पुलिस के अनुसार यह शव करीब 15 दिन पुराना है। संत नगर की रहने वाली युवती सानिया राय एक साल से फ्लैट में किराए पर रह रही थी।

पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।