Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Lok Sabha Elections: पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं संख्या बढ़ी, लगभग 3 लाख नए वोटर्स बने

    दिल्ली में इस बार मतदाताओं की संख्या 2.72 प्रतिशत बढ़ी है। यहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में एक करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 मतदाता थे। इस बार दिल्ली में मतदाताओं की संख्या बढ़कर एक करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 हो गई है। इससे दिल्ली में पांच वर्षों में करीब चार लाख मतदाता बढ़े हैं।

    By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 15 Mar 2024 02:04 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं संख्या बढ़ी।

    रणविजय सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 2.72 प्रतिशत बढ़ी है। खास बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा बढ़ी है। इसलिए इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले लोकसभा चुनाव मेंं दिल्ली में एक करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 मतदाता थे। जिसमें से 60.6 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार दिल्ली में मतदाताओं की संख्या बढ़कर एक करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 हो गई है। इससे दिल्ली में पांच वर्षों में करीब चार लाख मतदाता बढ़े हैं।

    इन बढ़े हुए मतदाताओं में 73.25 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस वजह से पिछले लोकसभा के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार से ज्यादा हो गई है। इसलिए इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी अहम होगी।

    पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदाता

    मतदाताओं की संख्या के मामले में इस बार पश्चिमी दिल्ली सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में ही सबसे अधिक 46.67 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। इस बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। पिछली बार उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मतदाता ज्यादा थे और चांदनी चौक क्षेत्र में मतदाता सबसे कम थे। इस बार परिस्थितियां बदल गई है।

    दिल्ली में मतदाताओं की संख्या

    चुनाव वर्ष कुल मतदाता पुरुष महिला अन्य
    वर्ष 2024 1,47,18,119 79,86,572 67,30,371 1176
    वर्ष 2019 1,43,27,649 78,82,633 64,44,347 669
    अंतर 3,90,470 1,03,939 2,86,024 507

    दिल्ली के सातों संसदीय सीटों पर मौजूदा समय में मतदाताओं की संख्या

    संसदीय क्षेत्र कुल मतदाता
    चांदनी चौक 16,09,730
    उत्तर पूर्वी 23,81,442
    पूर्वी दिल्ली 20,62,423
    नई दिल्ली 14,81,338
    उत्तर पश्चिमी 24,72,910
    पश्चिमी दिल्ली 24,88,831
    दक्षिणी दिल्ली 22,21,445

    वर्ष 2019 के चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर मतदाताओं की संख्या

    संसदीय क्षेत्र कुल मतदाता
    चांदनी चौक 15,62,283
    उत्तर पूर्वी 22,90,492
    पूर्वी दिल्ली 20,39,302
    नई दिल्ली 16,17,470
    उत्तर पश्चिमी 23,78,995
    पश्चिमी दिल्ली 23,71,644
    दक्षिणी दिल्ली 20,67,463

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: दिल्ली की 3 सीटों पर छूटे कांग्रेस के पसीने! नए समीकरण के बीच इन नामों पर चर्चा